फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Order to form a committee for termination of service of Panchayat Secretary

Sambhal News: पंचायत सचिव की सेवा समाप्ति के लिए कमेटी गठित करने के आदेश

Sun, 19 May 2024 05:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 19 May 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Order to form a committee for termination of service of Panchayat Secretary
बहजोई (संभल)। सीडीओ भरत कुमार मिश्र ने अनियमितताओं के चलते ग्राम पंचायत कमालपुर के पंचायत सचिव की सेवा समाप्त करने के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

डीपीआरओ को जारी पत्र में सीडीओ ने बताया कि ग्राम पंचायत कमालपुर की कार्यवाहक ग्राम प्रधान बबीता के शिकायती पत्र पर एडीपीआरओ ने जांच कराई थी। जांच आख्या में सामने आया कि ग्राम पंचायत कमालपुर से स्थानांतरण के बाद ग्राम पंचायत सचिव आकाश कुमार की ओर से नए सचिव को चार्ज देते समय कोई भी अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया। वहीं ग्राम सचिवालय से कंप्यूटर सिस्टम व फर्नीचर आदि नदारद होने को लेकर भी सचिव की ओर से कोई भी गंभीरता नहीं दिखाई गई। वहीं गोशाला के केयर टेकर मानदेय का जीपीएस लोकेशन संभल नगर पालिका क्षेत्र और गोशाला में बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य की जीपीएस लोकेशन बहजोई ब्लॉक के निकट प्रदर्शित हो रही थी। इससे साफ है कि सचिव की ओर से दोनों ही जीपीएस लोकेशन गलत फीड कर कार्य में घोर लापरवाही की गई। इसके अलावा ग्राम पंचायत कमालपुर से स्थानांतरण होने के बावजूद सचिव ने मेकर के रूप में डीएससी का प्रयोग करते हुए आठ वाउचरों के माध्यम से करीब दो लाख रुपये का अनियमित तरीके से भुगतान कर दिया।
विज्ञापन


अंत्येष्टि स्थल के 24 लाख रुपये का भी सचिव ने किया दुरुपयोग

सीडीओ भरत कुमार मिश्र ने बताया कि तत्कालीन सीडीओ के निरीक्षण में विकासखंड बहजोई की ग्राम पंचायत पाठकपुर में तैनाती के समय सचिव ने अंत्येष्टि स्थल के निर्माण को लेकर निकाले गए करीब 24 लाख रुपये का भी दुरुपयोग किया गया था। यहां सचिव ने अंत्येष्टि स्थल का निर्माण पूर्ण नहीं कराया था और दूसरे विकास कार्य भी अधूरे मिले। इसके अलावा ग्राम पंचायत आनंदपुर में तैनाती के समय विकास कार्यों में लापरवाही बरते जाने पर डीएम के आदेश पर सचिव को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



----

कोट

ग्राम पंचायतों में वित्तीय अनियमितता और विकास कार्यों में लापरवाही व अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने पर डीपीआरओ को सचिव की सेवा समाप्ति पर विचार करने को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी गठित करने व आरोप पत्र जारी कर विभागीय कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए गए हैं। -भरत कुमार मिश्र, सीडीओ, जिला संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed