फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Or the procession of Alam in the midst of the ages of Hussain

Sambhal News: या हुसैन की सदाओं के बीच निकले अलम के जुलूस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Or the procession of Alam in the midst of the ages of Hussain
संभल। अलम के जुलूस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाले गए। इस दौरान या हुसैन, या हुसैन की सदाएं बुलंद हुईं। हाथों में अलम लेकर बड़ी संख्या में लोग चल रहे थे। जुलूस देरशाम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। अलमों के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुबह से ही सुरक्ष व्यवस्था कड़ी कर दी थी।
विज्ञापन

मियां सराय से अलमों का जुलूस रंजो गम के साथ आगे बढ़ा। यहीं पर नूरियो सराय, चमन सराय, मंडी किशनदास सराय, सैफ खां सराय, चौधरी सराय, बेगम सराय आदि से अलमों के जुलूस एकत्र होकर मुख्य जुलूस में शामिल हुए। मुख्य जुलूस परंपरागत रास्तों से आगे बढ़ता रहा, जो सब्जी मंडी, कोट गर्बी, रेतला ढाल, महमूद खां सराय, नखासा होते हुए दीपा सराय चौक पहुंचा और तिमरदास सराय पहुंचकर इसका समापन किया गया। शहर के विभिन्न चौराहों पर शर्बत और तबर्रुक बांटा गया।
विज्ञापन

अलम के जुलूस में दीपा सराय चौक पर कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से विधायक जियाउर्रहमान बर्क ने भागीदारी की। वहीं, दूसरी ओर आर्य समाज मार्ग पर संभल विधानसभा क्षेत्र के विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल ने अपने समर्थकों के साथ भागीदारी की। यहां पर सईद अख्तर इसराइली, नवाब साद आदिल, मुंशी वाहिद आदि रहे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। सुुरक्षा व्यवस्था के लिए कई थानों की फोर्स मौजूद रही। पीएसी बल को भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed