{"_id":"6871687372f683432009da22","slug":"opposition-to-the-merger-of-council-schools-sambhal-news-c-204-1-chn1001-121422-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: परिषदीय विद्यालयों को विलय किए जाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: परिषदीय विद्यालयों को विलय किए जाने का विरोध
विज्ञापन
चंदौसी। मोहल्ला सेमरटोला में शुक्रवार को हुई आंबेडकर सेवा दल की बैठक में पांच हजार परिषदीय विद्यालयों के विलय किए जाने पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक में वक्ताओं ने विरोध जताते हुए कहा कि स्कूलों को विलय करने का राज्य सरकार का फैसला अमानवीय, अन्यायपूर्ण और संविधान विरोधी है।
सेवा दल के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि संगठन प्रदेश सरकार के राज्य के पांच हजार परिषदीय विद्यालयों को विलय किए जाने की कड़ी निंदा करता है। राज्य सरकार का यह निर्णय ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब व पिछड़े वर्ग के बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय है। मंडल अध्यक्ष सूर्यजीत सिंह ने कहा कि यह निर्णय संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है। प्रदेश के छात्र इस अन्याय के खिलाफ याचिका लेकर उच्च न्यायालय गए हैं।
सभा के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि राज्य सरकार इस आदेश को वापस नहीं लेती है तो आंबेडकर सेवा दल प्रत्येक गांव और वार्ड में जाकर जन आंदोलन करेगा। अध्यक्षता रूपराम रूपी सिंह और संचालन अरविंद आंबेडकर ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर नरेंद्र कुमार, पुष्पा बौद्ध, द्वारिका प्रसाद, नंद वाल्मिकि, सिद्धार्थ सागर, ज्ञान प्रकाश वाल्मिकि, पप्पू बौद्ध, प्रेमपाल सिंह, उपेंद्र सिंह, गोविंद कुमार, श्रेष्ठ गौतम, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।