फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   OPD and IPD will start soon in the medical college

Sambhal News: मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी ओपीडी व आईपीडी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
OPD and IPD will start soon in the medical college
संभल।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होने की उम्मीद जगी है। मेडिकल कॉलेज में बने अस्पताल में ओपीडी और आईपीडी शुरू करने के लिए सीएमओ कार्यालय में आवेदन हो गया है। मानक पूरे होते ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से अनुमति मिल जाएगी और मरीजों को बेहतर उपचार मिलना शुरू हो जाएगा।
फिलहाल 100 बेड की व्यवस्था रहेगी, जो भविष्य में 350 बेड का अस्पताल तैयार होना है। विशेषज्ञों की तैनाती की प्रक्रिया चल रही है। मानक के अनुरूप तैनाती होने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से ओपीडी और आईपीडी की अनुमति दे दी जाएगी। संभल नगर से पांच किलोमीटर दूर चंदौसी मार्ग पर गांव बिछौली के नजदीक पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज बन रहा है। मेडिकल कॉलेज में प्रवेश तो अगले सत्र में मिलने की उम्मीद है लेकिन फिलहाल इस मेडिकल कॉलेज में बने अस्पताल का संचालन शुरू किया जाना है। इसी क्रम में प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

- ओपीडी और आईपीडी शुरू करने की अनुमति लेने के लिए आवेदन किया गया है। फिलहाल अस्पताल में कुछ मानक अधूरे हैं। मानक के अनुसार चिकित्सकों की भी तैनाती नहीं हो सकी है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को कहा गया है कि मानक जल्दी पूरे कर लें। उसके बाद अनुमति मिल जाएगी। -डा. तरन्नुम रजा, सीएमओ, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपीडी और आईपीडी क्या है
ओपीडी में मरीज अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर दवाई लेकर लौट जाते हैं। जबकि आईपीडी में मरीजों को भर्ती किया जाता है। ऐसे में सर्जन व अन्य तरह के विशेषज्ञों की तैनाती जरूरी है। इसलिए चिकित्सकों का मानक पूरा करने के लिए निर्देश स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिया गया है। फिलहाल तो फिजिशियन और दंत रोग विशेषज्ञ की तैनाती हुई है। अन्य चिकित्सकों की तैनाती के लिए प्रक्रिया तेजी से चल रही है। वहीं दूसरी ओर कुछ उपकरण भी नहीं है। प्रबंधन का दावा है कि सभी उपकरण लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed