फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Only forty percent of the electricity bill can be recovered in the district: MD

जिले में चालीस प्रतिशत ही हो पाती है विद्युत बिल की वसूली: एमडी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Only forty percent of the electricity bill can be recovered in the district: MD
फोटो- 03, 08
विज्ञापन

----
बहजोई। संभल जिले में सौ प्रतिशत विद्युत बिल की वसूली के सापेक्ष कुल चालीस प्रतिशत विद्युत बिल की धनराशि की ही वसूली हो पाती है। यह कहना था कि पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम, मेरठ के एमडी अरविंद मलप्पा बंगारी का। वह शनिवार को अपराह्न चार बजे जिले भर के विद्युत अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद कलक्ट्रेट सभागार से रवाना हो रहे थे।

एमडी का कहना था कि सामने आया है कि जिले में लाइनलॉस अधिक है। दूसरे जिलों की सापेक्ष संभल जिले में बिजली चोरी बहुत अधिक होती है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी पर अंकुश लगाए जाने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर चेकिंग कराई जाएगी। इससे राजस्व की वसूली में भी तेजी आएगी। इसके अलावा जिले भर में उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति दुरस्त मिले, इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जिले को पांच नए अवर अभियंता भी दिए गए हैं। जर्जर लाइनों को दुरस्त कराए जाने को भी कहा गया है। उपभोक्ताओं को शेड्यूल के मुताबिक बिजली मिले, इसके लिए विभाग की ओर से पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। इससे पहले दोपहर दो बजे से प्रारंभ हुई बैठक में एमडी की ओर से जिले भर के अधिकारियों को समय से खराब ट्रांसफार्मर बदले जाने, उपभोक्ताओं को सुचारु तरीके से विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने व बिजली चोरी को लेकर अभियान चलाकर चेकिंग कराए जाने समेत अन्य बिंदुओं को लेकर निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed