फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   online class in sambhal

बेसिक और माध्यमिक स्कूलों में व्हाट्सएप के माध्यम से शुरू होंगी ऑनलाइन क्लासेस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
online class in sambhal
संभल। लॉकडाउन में पिछड़ते शैक्षिक सत्र को पटरी पर लाने के लिए कवायद शुरू हो गई है। जल्द ही बेसिक से लेकर उच्च शिक्षा तक के लिए ई-लर्निंग और व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन क्लासेस शुरू होंगी। संबंधित शिक्षक-शिक्षिकाएं अपनी-अपनी कक्षा को ऑनलाइन पढ़ाएंगे। इसके लिए प्रशासन की तैयारी अंतिम दौर में है। बेसिक शिक्षा में संबंधित स्कूल के ही प्रधानाध्यापक को ग्रुप एडमिन बनाया गया है। माध्यमिक विद्यालयों में भी संबंधित शिक्षक-शिक्षिकाओं को अपनी-अपनी क्लासेस की जिम्मेदारी दी गई है। इसकी देखरेख के लिए नोडल के साथ सहायक नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

ऑनलाइन क्लासेस की मॉनीटरिंग करेगा स्टेट रिसोर्स ग्रुप
बेसिक शिक्षा परिषद ने मिशन प्रेरणा के तहत ऑनलाइन क्लासेस शुरू करने की योजना बनाई है। जिला बेसिक
शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार समस्त विद्यालयों में व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की जाएगी। स्टेट रिसोर्स ग्रुप के सदस्य सुनील कुमार ने बताया कि जिले के सभी विद्यालयों में व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। इसमें समस्त शिक्षक, अभिभावक, एसएमसी सदस्यों को जोड़ा गया है। स्कूल के प्रधानाध्यापक को ग्रुप एडमिन बनाया गया है। स्टेट सिसोर्स ग्रुप इनकी की मॉनीटरिंग करेगा। ताकि यह पता चल सके शिक्षक-शिक्षिकाएं पढ़ा रहे हैं या नहीं। जल्द ही आन लाइन क्लासें शुरू होंगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा- विद्यालयों में कक्षावार बनाए जा रहे हैं व्हाट्स एप ग्रुप
जिले में 205 इंटर कालेज है। इनमें कक्षा छह से 12 तक पढ़ाई होती है। इंटर तक की पढ़ाई के लिए माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन क्लासेस के सफल संचालन को नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य ने नोडल अधिकारी और सहायक नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। इंटर कालेजों में संबंधित विषय के अध्यापकों को ग्रुप एडमिन बनाकर क्लासें चलाने की तैयारी अंतिम दौर में है। ई-लर्निंग की क्लासेज सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरपुस्तिकाओं का 25 से शुरू हो सकता है मूल्याकंन
संभल। जिले में विभिन्न जनपदों से आईं यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्याकंन कार्य को 25 अप्रैल से शुरू किया जा सकता है। उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा विभाग पर इस विचार कर रहा है। यदि मूल्याकंन शुरू होता है तो शिक्षकों को न सिर्फ सामाजिक दूरी का पालन करना पड़ेगा बल्कि सेनेटाइजर का इस्तेमाल भी बार-बार करना होगा। साथ ही अपने आसपास कोई कोरोना वायरस से संक्रमित कोई व्यक्ति तो नहीं है, इसका पता लगाने के लिए अपने मोबाइल फोन में अरोग्य सेतू एप डाउन करना होगा। इस बाबत डीआईओएस ने सभी विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed