फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   One who does not believe in Lord Ram and Krishna cannot be a Muslim: Jamal Siddiqui

जो भगवान राम और कृष्ण को नहीं मानता, वो मुस्लिम हो नहीं सकता : जमाल सिद्दीकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
One who does not believe in Lord Ram and Krishna cannot be a Muslim: Jamal Siddiqui
संभल। गांव ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम के परिसर में रविवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी पहुंचे। उन्होंने पूजा अर्चना करके शिला पूजन किया।
विज्ञापन

जमाल सिद्दीकी ने कहा कि संभल की भूमि पवित्र भूमि है। इसीलिए यहां कल्कि के रूप में भगवान का अवतार होगा। धर्म में राजनीति नहीं, बल्कि राजनीति में धर्म होना चाहिए। क्योंकि भगवान सभी के हैं। वे किसी विशेष के नहीं हैं। देश में कट्टरपंथियों ने लोगों को जाति और धर्म में बांट दिया है, जबकि हम भारतीय हैं। चीन में मुस्लिमों की दुर्दशा किसी से छुपी हुई नहीं है। कहा कि जो भगवान राम और कृष्ण को नहीं मानता, वो मुस्लिम नहीं हो सकता। हम कल्कि धाम के निर्माण में आचार्य प्रमोद कृष्णम के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़े हैं। कल्कि धाम के निर्माण से क्षेत्र में रोजगार पैदा होंगे और आर्थिक उन्नति होगी। मंदिर निर्माण के बाद देश ही नहीं दुनिया का केंद्र होगा। इस दौरान आचार्य कल्याण देव, लवकुश शर्मा, ओमवीर शर्मा, इमरान तुर्की, सुधीर चाहल, खिलेंद्र चाहल, आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कल्याण देव, प्रभा चाहल, फिरोज खान, आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed