फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   one person dies in road accident

मक्का से भरी डीसीएम टायर फटने से पलटी, एक की मौत, आधा दर्जन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
one person dies in road accident
संभल। टायर फटने से मक्का के भट्टो से भरी डीसीएम गाड़ी पलट गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हुई है। और करीब आधा दर्जन लोग घायल हैं। घायलों में एक युवक की हालत गंभीर है। जबकि अन्य लोगों के मामूली चोट आई है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजन शव बिना किसी कार्रवाई के घर ले गए। मंगलवार की दोपहर ढ़ाई बजे करीब नखासा थाना क्षेत्र के हसनपुर रोड स्थित गांव गैलुआ के नजदीक टायर फटने से मक्का के भुट्टो से भरी डीसीएम गाड़ी पलट गई। इसमें नखासा थाना क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर सिसौना निवासी रिजवान (25) पुत्र फुरकान की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

इन घायलों में मोबीस पुत्र तसलीम की हालत गंभीर है। जबकि अन्य घायलों को मामूली चोट आई है। हादसा उस समय हुआ जब यह लोग संभल कोतवाली क्षेत्र के सैफखां सराय से मक्का के भुट्टो की गाड़ी लेकर दिल्ली की मंडी जा रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही गांव गैलुआ के नजदीक पहुंचे तो गाड़ी का अगला टायर फट गया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और हादसा हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया और शव लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed