फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   one person dies in road accident

सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की मौत, बच्चों सहित तीन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
one person dies in road accident
चंदौसी/कुढ़फतेहगढ़। थाना क्षेत्र के गांव छाबड़ा निवासी किसान युवक की हादसे में मौत हो गई। पत्नी एवं बच्चों सहित तीन लोग घायल हो गए। कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के छाबड़ा निवासी मनोज कुमार उर्फ पिंटू पुत्र धनपाल (27) बाइक पर अपनी पत्नी रेखा तथा बेटा लक्ष्य व भांजा पंकज राघव के साथ जा रहे थे। बाइक सवार बिसौली के रतनपुर गांव में अपनी बुआ के घर से चले थे और बहनी के घर भगतपुर जा रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में आसफपुर-बिसौली मार्ग पर मोहकमपुर के निकट गुरुवार की शाम 6 बजे सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर सवार पत्नी रेखा, बेटा लक्ष्य व भांजा पंकज भी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक पर सवार युवक अपनी बाइक छोड़कर भाग गया। घायल होने की सूचना पत्नी रेखा ने परिजनों को दी।
विज्ञापन

सूचना पाकर परिजन गंभीर रूप से घायल मनोज उर्फ पिंटू को चंदौसी निजी नर्सिंग होम ले गए जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया आधी रात के बाद बरेली अस्पताल में पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी रेखा तथा बच्चों का रो-रो कर बुरा है। मनोज उर्फ पिंटू के ससुर हरेंद्र सिंह सिसौदिया निवासी आनंद नगर, नागलोई थाना अमन विहार नई दिल्ली की ओर से थाना फैजगंज बेहटा में रिपोर्ट कराई गई है। इसमें बिसौली थाना क्षेत्र के गांव गहोरा निवासी रविंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है रविंद्र दूसरी बाइक चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed