फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   one person dies in road accident

ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार में भिड़ंत, कार चालक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
one person dies in road accident
संभल/गवां। बबराला-गवां मार्ग पर रजपुरा के नजदीक ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार में भिड़ंत हो गई। इसमें कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार को जाते समय कार चालक ने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। गुरुवार की रात 8.45 बजे करीब गवां की ओर से जा रही इको कार सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से भीड़ गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

कार में फंसे चालक गांव सेंडोरा निवासी लालसिंह (28) पुत्र प्रेम सिंह को किसी तरह कार से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालात नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उपचार को जाते समय कार चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया और क्षतिग्रस्त कार व ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लिया है। पीड़ित परिजनों ने बताया कि युवक किसी की ईको कार पर चालक था। गुरुवार को घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। युवक की पत्नी सुनीता का रोरो कर बुरा हाल है। शव पोस्टमार्टम को भेजने की तैयारी पुलिस देर रात कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed