फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   One more death in highway accident, death toll reaches five

Sambhal News: हाईवे हादसे में एक और मौत, मृतकों की संख्या पांच पहुंची

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
One more death in highway accident, death toll reaches five
धनारी(संभल)। रविवार को हाईवे पर कार और टेंपो की टक्कर में घायल एक और व्यक्ति की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही मृतकों की संख्या पांच हो गई। मृतकों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मृतक किशोरी लाल के बेटे ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब पांच बजे धनारी क्षेत्र के गांव उधरनपुर अजमत नगर मोड़ पर कार और टेंपो की टक्कर हुई थी। हादसे में ग्राम मानकपुर निवासी किशोरी लाल पुत्र झंडू सिंह (40), पाठकपुर निवासी राजेश (20), रायपुर कलां निवासी ओमपाल की 12 वर्षीय पुत्री रजनी और जमीला (45) पत्नी जमील निवासी कस्बा गुन्नौर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

हादसे में ओमपाल (35), उसकी पत्नी प्रवेश (32), पुत्री सलौनी (7), पुत्र कुलदीप (2), शौकीन (32) निवासी अकबरपुर, प्रियांशु (14), कृपाल (35) निवासी लहरा नगला श्याम और हरजाना (36) निवासी गुन्नौर घायल हुए थे। गंभीर घायल शौकीन की सोमवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को मृत चारों का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार हुआ। सोमवार को शौकीन के परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर अंतिम संस्कार कर दिया।
किशोरी लाल के बेटे प्रेमचंद ने कार चालक कृपाल निवासी लहरा नगला श्याम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
-----------------

ओवरटेक करते समय हुआ था हादसा
धनारी। रविवार को आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर उधरनपुर अजमत नगर के तीव्र मोड़ पर ट्रक को ओवरटेक करते समय कार चालक संतुलन खो बैठा और कार सामने से आ रहे टेंपो से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो सवार सड़क पर जा गिरे। हादसे में चार लोगों की मौत के बाद सोमवार को एक और घायल ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि जांच में कार चालक के ट्रक को ओवरटेक करते समय टेंपो से भिड़ंत की बात सामने आई है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों व मृतकों को अस्पताल भेजा गया। संवाद

दिल्ली से लौट रहा था ओमपाल का परिवार
धनारी। हादसे में घायल ओमपाल का परिवार दिल्ली से लौट रहा था। बबराला में बस से उतरने के बाद सभी टेंपो से घर जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया, जिसमें पुत्री रजनी की मौत हो गई। बहजोई थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर कलां निवासी ओमपाल दिल्ली में खानपान का ठेला लगाकर परिवार का पालन करता है। वह पत्नी प्रवेश, पुत्री रजनी, सलोनी और पुत्र कुलदीप के साथ घर लौट रहा था। हादसे में वह स्वयं, उसकी पत्नी और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। ओमपाल को मुरादाबाद अस्पताल से गंभीर हालत में घर लाया गया, जहां ग्रामीणों की मदद से पुत्री का अंतिम संस्कार कराया गया। संवाद

-------------
बुझ गया घर चिराग, अपने पिता का अकेला था राजेश
धनारी। बहजोई थाना क्षेत्र के ग्राम पाठकपुर निवासी कल्लू का पुत्र राजेश अपने पिता का अकेला था। पिता पुत्र दोनों मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। बीस वर्षीय राजेश की शादी भी नहीं हो पाई थी। इकलौते पुत्र की मौत के बाद पिता और मां का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। ग्रामीण मृतक के परिवार को ढांढ़स बंधा रहे हैं। घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ जाने से आंसू नहीं थम रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed