फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   one man dies in road accident

नेशनल हाईवे पर स्कूटी सवार डिवाइडर से टकराए, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
one man dies in road accident
चंदौसी/बबराला। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बबराला में आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर स्कूटी सवार दो युवक डिवाइडर से टकरा गए। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक युवक की मौत हो गई। इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। जिसे सुनकर कोहराम मच गया। घायल युवक का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

आगरा-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बबराला मंडी समिति के पास स्कूटी सवार गगन (27) पुत्र हरिश्चंद्र व गुड्डू पुत्र तेजपाल निवासी नारायण टोला बहजोई से जूते का कार्टून लेकर गुन्नौर किसी दुकानदार को देने जा रहे थे। तभी उनकी स्कूटी मंडी समिति के पास डिवाडर से टकरा गई। वह दोनों गिरकर गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राइवेट वाहन से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने गगन को मृत घोषित कर दिया। जबकि गुड्डू का उपचार किया गया। गुन्नौर कोतवाल सतीश कुमार आर्य ने बताया कि स्कूटी सवार डिवाडर से टकरा गए थे। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। दूसरा घायल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed