{"_id":"6b0df9d537ff520b6bcc05dd2c6d60e3","slug":"one-died-in-sambhal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप ने ली युवक की जान, भड़के परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप ने ली युवक की जान, भड़के परिजन
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sat, 28 Nov 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मढ़न गांव में झोलाछाप चिकित्सक ने शुक्रवार की शाम को युवक को गलत इंजेक्शन लगा दिया। जिससे युवक की मौत हो गई। युवक के परिवार वालों ने हंगामा खड़ा कर दिया। हालात बिगड़ते देख चिकित्सक वहां से भाग गया। युवक के परिवार वालों ने चिकित्सक की क्लीनिक के आगे शव रख दिया।
देर रात तक युवक के परिवार वाले व अन्य ग्रामीण हंगामा करते रहे। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी। घटनाक्रम मढ़न गांव का है। रामपाल के पुत्र संजय (30) को तेज बुखार आया था। उसके परिवार वाले गांव के अड्डे पर ही एक झोलाछाप चिकित्सक के यहां दवा लेने चले गए। चिकित्सक ने संजय को इंजेक्शन लगा दिया।
परिवार वाले संजय को बाइक पर बैठाकर अपने साथ घर ले गए। रास्ते में संजय की मौत हो गई। परिवार वाले संजय को वापस चिकित्सक के यहां ले आए तथा क्लीनिक के बाहर शव को रख दिया। इसके बाद हंगामा करने लगे। जिससे भीड़ लग गई।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची लेकिन पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही थी। वहीं परिजन आक्रोशित थे। उनका कहना था कि चिकित्सक से मुआवजा दिलाया जाए।