फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   one death to corona positive in sambhal

युवा कारोबारी की कोरोना से मौत, 13 और संक्रमित मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
one death to corona positive in sambhal
संभल। जींस कारोबार से जुड़े गांव ओबरी निवासी 22 वर्षीय युवक टीएमयू में उपचार के दौरान की कोरोना से मौत हो गई है। परिजनों में कोहराम मचा है। शनिवार को जनपद में 13 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2171 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

संभल क्षेत्र के गांव ओबरी निवासी 22 वर्षीय युवक जींस के कारोबार से जुड़ा था। कारोबार के सिलसिले में अक्सर दिल्ली आना जाना लगा रहता था। दस सितंबर को युवक की हालत बिगडी, तो परिजन इलाज के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल में ले गए। वहां कोरोना की जांच कराई। जांच में युवक कोरोना संक्रमित मिला। इसके बाद उपचार के लिए टीएमयू में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान शनिवार को युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में चंदौसी के मोहल्ला ब्रह्म बाजार निवासी 72 वर्षीय महिला, चंदौसी के मोहल्ला लोधियान निवासी 23 वर्षीय युवक, संभल निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। चंदौसी की पंचशील कालोनी निवासी 30 वर्षीय युवक, बनियाखेडा ब्लाक के गांव अहलेदादपुर चम्पू निवासी 27 वर्षीय युवक, गांव मझावली निवासी 60 वर्षीय वृद्धा कोरोना संक्रमित मिला है। इनके अलावा चंदौसी के मोहल्ला डहरिया निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति, चंदौसी की वैशाली कालोनी निवासी 17 वर्षीय किशोर, चंदौसी की वैशाली कालोनी निवासी 40 वर्षीय महिला, चंदौसी के मोहल्ला फडयाई बाजार निवासी 30 वर्षीय युवक, फडयाई बाजार निवासी 32 वर्षीय महिला, संभल निवासी 26 वर्षीय युवक जांच में कोरोना संक्रमित मिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों को आईसोलेट करने में लगी है। मोहल्ला निगरानी समिति की आशा वर्कर और एएनएम संक्रमितों के परिजनों और उनके पड़ोसियों को चिन्हित करने में लगी है। उनकी सूची बनाकर कोरोना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed