{"_id":"5faaf9af8ebc3e5fa2076dbe","slug":"one-death-in-road-accident-chandausi-news-mbd36910427","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत
विज्ञापन
चंदौसी। बदायूं के फैजगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओरछी चौराहे पर बाइक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीड़ित परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
सोमवार की देर रात बदायूं जिले के फैजगंज थाना अंतर्गत गांव राजथल निवासी प्रमोद (25) पुत्र अतर सिंह की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक गंगूपुरा निवासी एक रिश्तेदार के घर जा रहा था। जैसे ही ओरछी चौराहे पर युवक बाइक से पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर फैजगंज थाने की पुलिस पहुंची। पीड़ित परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों ने बताया कि युवक गांव गंगूपुरा निवासी एक रिश्तेदार के घर किसी काम से जा रहा था।
रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। युवक की पत्नी देवश्री का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक अपने पीछे दो बालिकाओं को छोड़ गया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीड़ित परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी है।