{"_id":"5df28d8d8ebc3e87f440bd99","slug":"one-death-in-road-accident-chandausi-news-mbd332627134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुढ़फतेहगढ़/चंदौसी। क्षेत्र के चंदौसी-बेरनी मार्ग पर बुधवार की रात्रि अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूल चौकीदार की मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजन उसे निजी चिकित्सालय ले गए। लेकिन, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के राजथल गांव निवासी मुनेंद्र सिंह यादव (40) पुत्र महेंद्र सिंह गांव के बाहर स्थित बलवंत सिंह जूनियर हाई स्कूल में रातभर चौकीदारी करता था। रोजाना की भांति ही मुनेंद्र सिंह बुधवार की रात करीब नौ बजे अपने घर से खाना खाने के बाद स्कूल में जा रहा था।
गांव से निकलते ही चंदौसी-बेरनी मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। कुछ देर बाद गांव का ही एक व्यक्ति उधर से गुजरा तो उसने परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे तत्काल ही चंदौसी निजी नर्सिंग होम ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।