{"_id":"655bbba8e6a3d3b2fe00b789","slug":"one-dead-brother-injured-when-bike-collides-with-sugarcane-laden-tractor-trolley-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-4528-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकराने पर एक की मौत, सगे भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकराने पर एक की मौत, सगे भाई घायल
Tue, 21 Nov 2023 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 21 Nov 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
धनारी (संभल)। आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर थाना क्षेत्र के मानकपुर तिराहे पर मुड़ रही गन्ना से लदी ट्रैक्टर से बाइक भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार गांव धनारी पट्टी लाल सिंह निवासी योगेश कुमार (20) पुत्र करन सिंह की मौत हो गई। जबकि दिनेश (20) और उसका भाई हरिओम (15 ) पुत्रगण राजपाल घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है।
थाना क्षेत्र के धनारी पट्टी लाल सिंह निवासी दिनेश कुमार अपने छोटे भाई हरिओम और गांव के ही दोस्त योगेश के साथ बाइक से बहजोई थाना क्षेत्र के गांव सेरूआ निवासी मौसी के घर गया था। सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे तीनों बाइक से वापस घर आ रहे थे। आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर मानकपुर तिराहे पर मोड़ते समय उनकी बाइक गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। घटनास्थल पर एकत्र लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बहजोई में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने योगेश को मृत घोषित कर दिया। घायल दोनों सगे भाई दिनेश व हरिओम को जिला अस्पताल संभल रेफर कर दिया। पुलिस ने पीछा कर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
बाइक में लगी आग
हादसा इतना भीषण था कि गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के बाद बाइक में आग लग गई। हादसे के बाद चौराहे पर भीड़ एकत्र हो गई और लोगों ने बाइक में लगी आग मिट्टी और पानी डालकर बुझाई। आग से घायलों के कुछ कपड़े भी जल गए थे।