{"_id":"5f67aba68ebc3e8ba815b3b5","slug":"one-brother-death-in-sambhal-one-injured-chandausi-news-mbd3633144157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल, रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के इस्लाम नगर रोड स्थित गांव बर्रई पुल पर डीसीएम और बाइक की सामने सामने की भिड़त हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद आरोपी डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया।
मुरादाबाद जनपद थाना बिलारी के गांव नसीरपुर धन्ना निवासी अशोक कुमार 22 वर्ष अपने चचेरे भाई कौशल 20 वर्ष के साथ बाइक से बदायूं के थाना इस्लामनगर के गांव उरलापुर अपनी मौसी के घर गया था। रविवार की शाम दोनों भाई बाइक से मौसी के यहां से अपने घर वापस लौट रहे थे। शाम करीब सवा सात बजे गांव बर्रई के पुल पर उनकी बाइक की सामने से आ रही डीसीएम से भिड़त हो गई। दुर्घटना में बाइक चला रहे अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई कौशल गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद चालक डीसीएम छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना राहगीरों ने कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंच घायल कौशल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भेजा। वहां से गंभीर हालत में उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही दोनों के परिजन भी सरकारी अस्पताल पहुंच गए और अशोक कुमार के शव पर विलाप करने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक अशोक कुमार के भाई संजीव यादव ने बताया कि दो वर्ष पूर्व ही अशोक की शादी पिंकी से हुई थी। दोनों के एक वर्षीय पुत्र भी है। घटना की तहरीर देने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लिया है।