फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   On the second day there was an atmosphere of peace in Kamalpur, the police stationed at the main square

Sambhal News: दूसरे दिन कमालपुर में रहा शांति का माहौल, मुख्य चौराहे पर तैनात रही पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
On the second day there was an atmosphere of peace in Kamalpur, the police stationed at the main square
बहजोई। चबूतरे पर धर्मस्थल के निर्माण की कोशिश को लेकर कमालपुर में हुए पथराव के मामले में दूसरे दिन गांव में पुलिस की तैनाती रही। शांति का माहौल रहा। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी गांव के हालात पर नजर बनाए हुए रहे।
विज्ञापन

रविवार को गांव के मुख्य चौराहे पर एक दरोगा व दो सिपाहियों की तैनाती थी। वह गांव में बीच-बीच में गश्त भी कर रहे थे। कुछ दूरी पर डायल 112 पुलिस की गाड़ी खड़ी थी। बाकी ग्रामीणों व बच्चों का गांव की सड़कों पर आवागमन आए दिन की तरह ही रहा। वहीं पुलिस मामले में फरार चल रहे अज्ञात लोगों की तलाश में जुटी है। प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज लवानियां का कहना है कि गांव में पुलिस की तैनाती है। गांव में शांति बनी रहे, इसके लिए पुलिस पूरे प्रयास कर रही है। मामले में फरार अज्ञात लोगों की तलाश कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव कमालपुर में शनिवार की सुबह चौराहे के निकट स्थित एक चबूतरे पर धर्मस्थल का निर्माण करने की कोशिश को लेकर दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए थे। गाली-गलौज के बाद एक-दूसरे पर पथराव भी किया। पुलिस ने दरोगा बसंत यादव की ओर से दो समुदायों के लोगों के बीच गाली-गलौज कर एक-दूसरे पर पथराव करने के आरोप में 17 नामजद व 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पूरे मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed