फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   On the orders of the court, a report of murder was filed against the wife and years

Sambhal News: कोर्ट के आदेश पर पत्नी व सालों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
On the orders of the court, a report of murder was filed against the wife and years
चंदौसी। बनियाठेर क्षेत्र के गांव मऊअस्सू में पत्नी के साथ रह रहे इब्राहिम का शव दो मई को किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला था। इब्राहिम की मां शकीना के शिकायती पत्र पर कोर्ट ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने पत्नी, सालों सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव जनेटा निवासी शकीना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपने बेटे इब्राहिम की शादी सात मार्च 2022 को धनारी थाने के गांव भिरावटी निवासी शमीना से किया था। शादी के बाद से ही शमीना लडाई झगड़ा करती थी। इब्राहिहत अपनी पत्नी को लेकर गांव मऊअस्सू में किराये कमरे में रहने लगा। दो मई को मऊअस्सू के एक व्यक्ति ने फोन करके बताया कि इब्राहित की तबियत खराब है। वह अपने छोटे दो बेटों के साथ लेकर गांव मऊअस्सू पहुंची। वहां इब्राहिम नहीं मिला। वहां से अस्पताल पहुंची, तो चिकित्सकों ने उसके बेटे को मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि इब्राहिम ने अपने साले को 1.32 लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन

इस बात की जानकारी बेटे ने दो दिन पहले ही दी थी। उसका साला पैसों की बेईमानी कर रहा था। आरोप है कि वहां आरोपियों ने मारपीट कर उसका गलाघोंट दिया और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे पर लटका दिया। पुलिस के द्वारा कार्रवाई न करने पर शकीना ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायालय ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर इब्राहिम की पत्नी शमीना, साला बाबू, वसीम, गांव भिरावटी नाजिम व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed