फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   On Rakshabandhan, the crowd saw people making children sit on the bus seat from the window

रक्षाबंधन पर उमड़ी भीड़, बस की खिड़कियों को बना दिया दरवाजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
On Rakshabandhan, the crowd saw people making children sit on the bus seat from the window
संभल के रोडवेज स्टैंड पर रक्षाबंधन पर्व पर बसों में भीड़ के चलते बस की खिड़की से बच्ची को अंदर लेत? - फोटो : SAMBHAL
संभल। परिवहन विभाग ने भले रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाने का दावा किया लेकिन हकीकत में बहनों को सुविधा नहीं मिल पाई। भीड़ और धक्कामुक्की से परेशान होती दिखाई दीं। पुलिस कर्मी तैनात थे लेकिन वह भी व्यवस्था नहीं बना सके। महिलाओं के लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं थी। मजबूरन महिलाओं को अपने बच्चे खिड़की के सहारे बस की सीट तक पहुंचाने पड़े। इस दौरान कई बार महिलाओं में कहासुनी भी हो गई।
विज्ञापन

सुबह से शाम तक बसों में बैठने को लेकर महिलाएं परेशान नजर आईं। रविवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन मनाया गया। इस खास पर्व पर प्रदेश सरकार ने सभी महिलाओं के लिए परिवहन निगम की समस्त श्रेणी की बसों में निशुल्क बस यात्रा की सुविधा का अनोखा उपहार दिया, लेकिन यह उपहार कारगर साबित नहीं हुआ। महिलाओं ने निशुल्क सफर किया लेकिन परेशानी भी आम दिनों से कहीं ज्यादा उठानी पड़ी। संभल रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों में अफरातफरी नजर आई।
विज्ञापन

दो से तीन मिनट में बस की सभी सीटें भर जा रही थीं और अगले पांच मिनट में बस में खड़े होने की भी जगह नहीं बच रही थी। रोडवेज बसें 35 संचालित की गई थीं। आम दिनों में 30 रोडवेज बसें संचालित की जाती हैं लेकिन रक्षाबंधन के पर्व के चलते पांच रोडवेज बसें और बढ़ा दी गई थीं। मुुरादाबाद-संभल को जाने वाली रोडवेज बसों में सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को उठानी पड़ी। बच्चे खिड़की से सीट तक पहुंचाने पड़े। शाम तक रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed