फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   On one way two departments laid foundation stone boards, funds were released

एक रास्ते पर दो विभागों ने लगाए शिलान्यास के बोर्ड, धनराशि कराई जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
On one way two departments laid foundation stone boards, funds were released
चंदौसी। सरकारी विभाग के कारनामे भी निराले हैं। कहीं सड़क, खड़ंजों की मरम्मत नहीं हो रही, रास्ते बदहाल हैं। वहीं कुछ जगह एक रास्ते पर दोनों विभाग ने ही शिलान्यास के बोर्ड भी लगा दिए। दोनों शिलापट में कार्य स्थान परिवर्तित दिखाए गए हैं। ग्राम पंचायत ने आधे मार्ग पर मिट्टी डलवाकर 97 दिन का मनरेगा मजदूरों का भुगतान भी कर दिया है तो वहीं जिला पंचायत विभाग की ओर से सितंबर को मुख्यमंत्री से इसका शिलान्यास भी करा दिया। वित्तीय गड़बड़ी सामने आने पर जिम्मेदार काम निरस्त कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

चंदौसी-मुरादाबाद हाईवे से गांव बनियाखेडा में उमेश कुमार के खेत के पास इस मार्ग पर मिट्टी कार्य व खड़ंजा निर्माण के कार्य कराने के शिलान्यास के दो बोर्ड लगे हैं। एक बोर्ड मनरेगा के तहत हुए मिट्टी के कार्य का ग्राम प्रधान की ओर से लगवाया है। इसमें हाईवे रोड से लोकेंद्र शर्मा इंटर कॉलेज तक 550 मीटर लंबे और सात मीटर चौड़ा मार्ग पर मिट्टी डलवाने का कार्य दर्शाया गया है। दैनिक मजदूरी लगभग 204 दिन की है। विभाग वर्क आईडी पर बोर्ड पर अंकित है। इसमें करीब 400 मीटर मार्ग पर अक्तूूबर 2021 में इस मार्ग पर मिट्टी डलवाई जा चुकी है। साथ ही 97 कार्य दिवस का दस मनरेगा मजदूरों को 19 हजार 788 रुपये का भुगतान भी हो गया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरा बोर्ड जिला पंचायत विभाग की ओर से शिलान्यास का लगाया है। विभाग ने यह शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 21 सितंबर 2021 को कराया था। रास्ते पर शिलान्यास का बोर्ड करीब 12 दिन पहले लगाया गया है। ग्राम पंचायत के मिट्टी के कार्य पर जिला पंचायत विभाग ने अपना बोर्ड लगा दिया। बोर्ड पर चंदौसी-मुरादाबाद हाईवे से उमेश कुमार के खेत से मतीउद्दीन के खेत तक करीब 720 मीटर लंबे और 11 फीट चौड़े मार्ग पर मिट्टी व खड़ंजा बनाने का कार्य दर्शाया गया है। इसकी लागत करीब 12 लाख 76 हजार 974 रुपये है। जिला पंचायत विभाग ने बिना देखे भाले इस कार्य का प्रस्ताव तैयार कराकर शिलान्यास करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत की ओर मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव अगस्त माह में तैयार हो गया था। अक्तूबर माह में दो पाली में 28 दिन का कार्य भी कराया गया है। उसका मस्टरोल भरकर पहले ही विभाग को भेजा जा चुका है। मेरा कार्य सही है। जिला पंचायत के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।

मोहम्मद नईमुद्दीन, ग्राम प्रधान बनियाखेड़ा
ग्राम पंचायत की ओर से कार्य कराए जाने की जानकारी नहीं थी। मनरेगा के तहत कार्य हो चुका है तो जिला पंचायत विभाग के ठेकेदार से काम नहीं कराया जाएगा। उसे निरस्त करा दिया जाएगा।
मुहम्मद नाजिम, क्षेत्रीय अवर अभियंता जिला पंचायत विभाग, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed