फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   On completion of ten months of the farmers' movement, there will be traffic jams everywhere.

किसान आंदोलन के दस माह पूरे होने पर 27 को जगह जगह चक्का जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
On completion of ten months of the farmers' movement, there will be traffic jams everywhere.
संभल। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन के दस माह पूरे होने पर 27 सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद का एलान कर दिया है। संभल जनपद में भारतीय किसान यूनियन व भारतीय किसान यूनियन असली ने करीब डेढ़ दर्जन से अधिक स्थानों पर चक्का जाम करने का निर्णय लिया है, लेकिन अभी स्थान निर्धारित नहीं कि ए हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में देशभर के किसान संगठन आंदोलनरत हैं और दिल्ली बॉर्डर पर लगातार धरना दे हैं। इस उपलक्ष्य में संयुक्त मोर्चा की ओर से 27 सितंबर को भारत बंद का एलान है। संभल जनपद में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू व भाकियू असली दोनों संगठन मैदान में आ गए और चक्का जाम करने का निर्णय लिया है। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रमुख महासचिव बिजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि भाकियू जिले में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर चक्का जाम करेंगी। प्रशासन किसानों को जहां रोकेगा, वहीं धरने पर बैठ जाएंगे। भाकियू असली के मंडल महासचिव संजीव गांधी ने बताया कि संगठन संयुक्त मोर्चा के भारत बंद के एलान में पूर्ण सहयोग करेगा तथा संगठन ने अभी चक्का जाम के लिए स्थान निर्धारित नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed