फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   On completion of one year of three agricultural laws, farmers will burn

तीन कृषि कानून के एक साल पूरे होने पर किसान जलाएंगे प्रति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
On completion of one year of three agricultural laws, farmers will burn
संभल। तीन कृषि कानूनों के लागू हुए एक साल पूरा होने पर किसान संगठन कानून की प्रतियां जलाएंगे। संभल जनपद में भाकियू व भाकियू असली ने तहसील, आसपास प्रमुख पार्क, घरों पर प्रतियां जलाने का निर्णय लिया है। वहीं, प्रशासन विरोध प्रदर्शन को लेकर प्रशासन भी सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

तीन कृषि कानून पांच जून 2020 को लागू किए गए थे। नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान दिल्ली बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले धरना दे रहे हैं। 26 मई को आंदोलन के छह माह पूरे होने पर किसानों ने काला दिवस के रूप में मनाया था। पांच जून को तीनों कृषि कानूनों को लागू हुए एक साल पूरा होने पर भारतीय किसान यूनियन और भारतीय किसान यूनियन असली ने तीनों कानूनों की प्रतियां फाड़ने और जलाने का निर्णय लिया है। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रमुख महासचिव बिजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि जिले में तहसील संभल, चंदौसी व गुन्नौर में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करेगी। चंदौसी में सुबह दस बजे भाकियू कार्यकर्ता प्रगति विहार से तहसील पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। वहीं भारतीय किसान यूनियन असली के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि संगठन के पदाधिकारी अपने आवास के आसपास प्रमुख मार्ग, पार्क, तहसील अथवा अन्य स्थानों पर कानून की प्रतियां फाड़ेंगे। सभी पदाधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को लॉकडाउन रहेगा। लोगों को समूह में एकत्र होने की छूट नहीं है। ऐसे में किसान संगठनों को सामूहिक रूप से एकत्र नहीं होने दिया जाएगा। इसको लेकर सभी प्रभारी निरीक्षकों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चक्रेश मिश्र, एसपी संभल
प्रतियां जलाने व प्रदर्शन को लेकर थाना प्रभारी को कराया अवगत
भारतीय किसान यूनियन असली के एक प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी निरीक्षक धनारी से मिलकर अपनी मांगों को रखा। शनिवार को किसान विरोधी कानून की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन करने की जानकारी दी। भाकियू असली द्वारा संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पांच जून को किसान विरोधी बिल की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। थाना प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार पाठक ने भाकियू असली के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख सचिव ऋषिपाल सिंह यादव, मोरध्वज यादव, रामरहीश यादव, जाकिर हुसैन, भूरे सिंह यादव, नत्थू सिंह, पवन कुमार, राजवीर सिंह, रामौतार सिंह, अतर सिंह, हरपाल सिंह, ओमप्रकाश, प्रकाशवीर यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed