{"_id":"6603466992c4b743a70944d4","slug":"old-woman-dies-after-being-hit-by-a-speeding-car-sambhal-news-c-204-1-chn1002-108755-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से वृद्धा की मौत
Wed, 27 Mar 2024 03:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़ (संभल)। गांव रीठ में सड़क किनारे खड़ी मुंगरेजपुर गांव निवासी कटोरी देवी (80) को कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। वृद्धा अपने नाती के साथ दवा लेने आई थी।
कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के मुंगरेजपुर निवासी अमित कुमार सोमवार की दोपहर अपनी दादी कटोरी देवी को दवा दिलाने रीठ आया था। उसने क्लीनिक के सामने बाइक रोककर वृद्धा को सड़क किनारे उतार दिया। इसके बाद बाइक को साइड में लगाने लगा। इसी बीच रीठ की ओर से आए तेज रफ्तार कार चालक ने वृद्धा को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा की मौेके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर हादसे को अंजाम देकर भाग रहे कार चालक को ग्रामीणों ने पीछा करके पकड़ लिया। हादसे की सूचना पाकर पुलिस भी आ गई। ग्रामीणों ने आरोपी चालक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपी कार चालक बिलारी कोतवाली इलाके का रहना वाला है। उसके खिलाफ तहरीर दी है।