फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Office bearers staged a sit-in in Kotwali to protest against the report filed on Bhakiyu leaders

Sambhal News: भाकियू नेताओं पर दर्ज रिपोर्ट के विरोध में पदाधिकारियों ने कोतवाली में दिया धरना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Office bearers staged a sit-in in Kotwali to protest against the report filed on Bhakiyu leaders
बहजोई (संभल)। भाकियू नेताओं पर दर्ज हुई रिपोर्ट के विरोध में पदाधिकारियों ने कोतवाली में धरना दिया। इससे पहले काली मंदिर परिसर में पंचायत करने के बाद कोतवाली तक पैदल मार्च किया। बीडीओ पंवासा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जेल भरने की बात पर अड़े रहे। इस बीच डिप्टी कलक्टर व सीओ ने मौके पर पहुंचकर समझाया। इसके बाद भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ता कोतवाली से रवाना हुए।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह साढ़े दस बजे करीब से ही भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट पर पहुंचना शुरू हो गया। इसके बाद जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा व मंडल अध्यक्ष युवा मुरादाबाद संजीव यादव के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता काली मंदिर के मैदान में इकट्ठे हुए। यहां पंचायत करते हुए जिलाध्यक्ष का कहना था कि संगठन के जिला संयोजक मिथलेश शास्त्री अपने साथ अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को लेकर पंवासा ब्लॉक में किसानों की समस्याओं को लेकर गए थे और बीडीओ को ज्ञापन देकर शांति पूर्ण तरीके से ब्लॉक से वापस आए थे।बाद में अगले दिन बीडीओ की ओर से बहजोई पुलिस को तहरीर देकर जिला संयोजक व उनके साथ आए लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। यह गलत है। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। इसके बाद पैदल मार्च करते हुए पदाधिकारी कोतवाली में पहुंचे और जमीन पर धरना लगाकर बैठ गए। यहां मंडल अध्यक्ष युवा का कहना था कि गोवंशीय पशु लगातार किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। बच्चों व बड़ों पर जानलेवा हमला कर रहे हैं। इसको लेकर पदाधिकारी पंवासा ब्लॉक गए थे, लेकिन बीडीओ पंवासा की ओर से जिला संयोजक व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। इसको लेकर संगठन के पदाधिकारियों में रोष है। आगामी समय में ब्लॉक, तहसील व जिला समेत प्रदेश स्तर पर भी आंदोलन किया जाएगा। पदाधिकारियों का कहना था कि वह सभी जेल भरने आए हैं। पुलिस सभी को गिरफ्तार करे। इस बीच डिप्टी कलक्टर विनय कुुमार मिश्रा व सीओ बहजोई डॉ. प्रदीप कुमार सिंह समेत प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज लवानियां ने पदाधिकारियों को समझा-बुझाकर व पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कराए जाने की बात कही। तब भाकियू पदाधिकारियों ने कोतवाली में लगा धरना खत्म किया और गंतव्य को रवाना हो गए। इस बीच राजेश यादव, हरीशंकर, विवेक त्यागी, रजत यादव व गिरधारी सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed