फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Nutritional supplements have not been distributed to children for three months

Sambhal News: बच्चों को तीन माह से नहीं बंटा पुष्टाहार

Thu, 02 Jan 2025 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 02 Jan 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Nutritional supplements have not been distributed to children for three months
चंदौसी (संभल)।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर अक्टूबर माह से पुष्टाहार नहीं पहुंचा है। जिससे बच्चों को परेशानी हो रही है। शासन की ओर से जिले को कुपोषण मुक्त करने के लिए चल रहा अभियान फेल होता नजर आ रहा है। जिले में संचालित 1772 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं।
जिले में 1772 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है। इन केंद्रों पर करीब 2,19,423 बच्चे पंजीकृत हैं। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहर वितरण के साथ ही हाट कुक्ड योजना लागू हैं। जहां से बच्चों संग गर्भवती और धात्री महिलाओं को पोषण आहार दिया जाता है। शिक्षा के साथ इन केंद्रों पर बच्चों के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखा जाता है। केंद्र पर कुपोषित बच्चों और गर्भवती को माह में तीन दिन 5, 15 व 25 तारीख को पोषाहार वितरित किए जाने का निर्देश हैं।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर माह का पुष्टाहार नहीं पहुंचा है। जिससे धात्री महिलाओं संग बच्चों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। केंद्रों पर पुष्टाहार न वितरित होने का सबसे ज्यादा असर कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों पर पड़ा है। जिले में कुपोषित बच्चों की संख्या 10 हजार 597 तो अतिकुपोषित बच्चों की संख्या 1891 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शासन की ओर से ही अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर माह का पुष्टाहार नहीं मिला है। जनवरी माह में पुष्टाहार सप्लाई मिलने की पूरी उम्मीद है। - महेश कुमार, सीडीपीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed