फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Nursing home operator implicated in death of pregnant

गर्भवती की मौत के मामले में नर्सिंग होम संचालक फंसा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 01:39 AM IST
सार

निजी नर्सिंग होम में उपचार के दौरान महिला की मौत के मामले में एलोपैथी पद्धति से उपचार करने व रक्त चढ़ाने के आरोप में स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालक के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इनकी ओर से गर्भवती का उपचार आयुर्वेदिक पद्धति से न करके एलोपैथिक पद्धति से किया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली तहरीर के आधार पर नर्सिंग होम के संचालक डॉ. मुकेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।पहले भी सील किया जा चुका है नर्सिंग होमनर्सिंग होम में लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है।

विज्ञापन
Nursing home operator implicated in death of pregnant

विस्तार

निजी नर्सिंग होम में उपचार के दौरान महिला की मौत के मामले में एलोपैथी पद्धति से उपचार करने व रक्त चढ़ाने के आरोप में स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालक के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से डिप्टी सीएमओ डॉ. संतोष कुमार की ओर से तहरीर देकर दर्ज कराए गए मामले में बताया गया कि काली मंदिर रोड स्थित हार्दिक नर्सिंग होम में उपचार के दौरान गर्भवती सुमित्रा पत्नी सत्यपाल निवासी गांव सुनवर सराय थाना धनारी की मौत होने की जानकारी मिली। मौके पर जाकर देखा तो महिला मृत अवस्था में पड़ी थी। मरीज में रक्त की कमी थी। संचालक डॉ. मुकेश कुमार बीएएमएस की ओर से जानकारी दी गई कि मरीज को अलीगढ़ से रक्त मंगाकर गर्भवती को चढ़ाया जा रहा था। डॉक्टर का पंजीकरण आयुष विभाग मुरादाबाद में है। इनकी ओर से गर्भवती का उपचार आयुर्वेदिक पद्धति से न करके एलोपैथिक पद्धति से किया जा रहा था। यह नियम विरुद्घ है। पूरे मामले में डॉक्टर व दवाओं का कक्ष सील किया गया है। पुलिस के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली तहरीर के आधार पर नर्सिंग होम के संचालक डॉ. मुकेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पहले भी सील किया जा चुका है नर्सिंग होम
नर्सिंग होम में लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। इसकी शिकायत मिलने पर बीते 27 मई 2022 को डॉ. मनोज चौधरी की ओर से हार्दिक नर्सिंग होम को पहले भी सील किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed