{"_id":"621929caad27d6387f3135fc","slug":"nqas-team-investigated-the-district-hospital-sambhal-news-mbd4199621173","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनक्यूएएस की टीम ने की जिला अस्पताल की जांच पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनक्यूएएस की टीम ने की जिला अस्पताल की जांच पड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। जिला अस्पताल में शुक्रवार को कायाकल्प योजना के तहत पहुंची नेशनल क्वालिटी एंसोरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) की टीम ने जांच पड़ताल की। इस दौरान कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। जांच में जो भी कमियां मिलीं उसे तत्काल दुरुस्त कराए जाने की हिदायत दी।
शुक्रवार की सुबह 10 बजे जिला अस्पताल में पहुंची टीम ने जांच पड़ताल की। टीम में शामिल डा. बीपीएस कल्याणी व डा. स्वाति ने अस्पताल में बारीकी से जांच की। अधिकारियों ने बताया कि टीम का काम सरकारी अस्पतालों में जांच कर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की हकीकत देख रिपोर्ट तैयार करना है। जिस अस्पताल में जितनी बेहतर सुविधा मिलेगी उसे उतना ही नंबर दिया जाएगा। सरकारी अस्पतालों में मरीज को हर सुविधा मिले, जिससे मरीजों को निजी अस्पतालों का शिकार न होना पड़े। टीम ने कोरोना वार्ड, दवा वितरण कक्ष, ओपीडी, एक्सरे कक्ष आदि की जांच की। जांच में मिली कमियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
तीमारदार ने गंदगी की खोली पोल
संभल। जिला अस्पताल में एनक्यूएएस की टीम ओपीडी वार्ड में बने शौचालय की जांच पड़ताल कर रही थी। इस दौरान मोहल्ला दिल्ली दरवाजा निवासी शहजाद ने बताया कि अक्सर इन शौचालयों में गंदगी पसरी रहती है। बदबू इस कदर रहती है कि इसके पास से गुजरना भी दुश्वार हो जाता है। लेकिन जब अधिकारी आए तो इन शौचालयों में साफ-सफाई कर दी गई।