फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Now the trust officials are adamant on the demand of cancellation of Vandan Yojana tender

Sambhal News: अब वंदन योजना का टेंडर निरस्त कराने की मांग पर अड़े ट्रस्ट के पदाधिकारी

Sat, 28 Jun 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 28 Jun 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Now the trust officials are adamant on the demand of cancellation of Vandan Yojana tender
बहजोई। अब वंदन योजना का टेंडर निरस्त कराने की मांग पर अड़े मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर मेला ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने तीसरे दिन भी धरना जारी रखा।शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे ट्रस्ट के पदाधिकारी मंदिर परिसर में एकत्र होकर धरने पर बैठ गए। अध्यक्ष अरुण गोस्वामी समेत अन्य पदाधिकारियों का कहना था कि वंदन योजना के तहत नगर पालिका परिषद की ओर से मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर सुंदरीकरण के लिए टेंडर किया गया था। इसके बाद टेंडर के कार्य में मेला की जमीन पर सत्संग भवन का निर्माण करा दिया गया था।
विज्ञापन

विरोध के बाद सत्संग भवन का निर्माण कार्य रुक गया था। अब बीते दिनों पालिका के ठेकेदारों की ओर से अधूरे पड़े सत्संग भवन पर फिर से निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया था। इसके बाद विरोध हुआ। डिप्टी कलक्टर व पालिका के ईओ समेत डीएम व एडीएम मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद डीएम ने पालिकाध्यक्ष व ईओ समेत ट्रस्ट के पदाधिकारियों को तलब कर वार्ता भी की थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को सत्संग भवन का निर्माण कार्य रुक गया था। अब पदाधिकारियों की मांग है कि वंदन योजना के टेंडर को निरस्त किया जाएगा। टेंडर निरस्त होने तक धरना जारी रहेगा। इस बीच मौके पर पीएसी बल के जवानों की तैनाती रही। धरने पर मनोज कुमार समेत संजीव कुमार, वाष्र्णेय, गौरवकांत शर्मा, नरेंद्र कुमार व भुवनेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed