फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Now SIT will investigate the ruckus under the leadership of ASP

Sambhal News: अब एएसपी के नेतृत्व में एसआईटी करेगी बवाल की जांच

Fri, 13 Dec 2024 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 13 Dec 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Now SIT will investigate the ruckus under the leadership of ASP
संभल। एएसपी अनुकृति के नेतृत्व में एक एसआईटी ही संभल बवाल की जांच करेगी। ललितपुर से तबादला होकर संभल आए सीओ कुलदीप कुमार भी टीम में शामिल हैं। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पहले दो टीमें संभल बवाल के 12 मामलों की जांच कर रही थी। लेकिन अब एक टीम बना दी है। जो आगे की जांच करेगी। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मालूम हो 24 नवंबर को जामा मस्जिद का सर्वे चल रहा था। इसी दौरान भीड़ ने उपद्रव कर दिया था। जिसमें पांच लोगों की जान गई थी। और 29 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। कई भीड़ में शामिल लोग भी घायल हुए थे। जिसमें कई को गोली भी लगी थी। इस पूरे बवाल में पुलिस की ओर से सात एफआईआर दर्ज कराई गई थीं। जिसमें पांच एफआईआर संभल कोतवाली और दो एफआईआर नखासा थाने में दर्ज की गई थीं। जिन लोगों की मौत हुई थी उसमें भी अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें तीन हत्या के मामले संभल कोतवाली में दर्ज हैं और एक मामला नखासा थाने में दर्ज किया गया है। इसके अलावा उपद्रव के दौरान एक युवक को गोली लगी थी उसने जानलेवा हमले की रिपोर्ट पाकबड़ा थाने में दर्ज कराई थी जो अब संभल कोतवाली को ट्रांसफर कर दी गई है। इन सभी 12 मामलों की जांच एसआईटी कर रही है।
विज्ञापन

अभी 41 आरोपी ही गए हैं जेल : बवाल में 41 आरोपी जेल भेजे गए हैं। जबकि सात एफआईआर में 40 नामजद और 2750 अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं। अभी पुलिस से लूटे गए सामान की भी बरामदगी नहीं हुई है। इसी तरह बवाल में जो हथियार इस्तेमाल किए गए उनकी भी बरामदगी होनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed