फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Now if the former governor is right, then the FIR has been written: Burke

अब पूर्व राज्यपाल सही बोले तो लिखा दी एफआईआर : बर्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Now if the former governor is right, then the FIR has been written: Burke
संभल के सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क। - फोटो : SAMBHAL
संभल। समाजवादी पार्टी के सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने मुल्क के बारे में सही बोला तो उनके खिलाफ मुकदमा लिखा दिया, जैसे मेरे ऊपर दर्ज कराया गया। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि रामपुर सांसद आज़म खां को छोड़ा जाए।
विज्ञापन

सांसद मंगलवार शाम को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होेंने भाजपा सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया।
कहा कि लोगों पर जुल्म हो रहे हैं, इंसाफ नहीं मिल रहा है। युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। किसान 10 महीने से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं पर सरकार सुनवाई नहीं कर रही है। कृषि कानूनों पर उनकी अनदेखी की जा रही। मुजफ्फरनगर महापंचायत में लगे हर-हर महादेव और अल्लाह हो अकबर के नारे पर उन्होंने कहा कि किसान एक हैं इसका संदेश इस नारे के जरिए दिया गया है।
विज्ञापन

ओवैसी के अयोध्या से चुनाव प्रचार शुरू करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ओवैसी हमारे लिए चुनौती नहीं है, वह जीत नहीं सकते, लेकिन नुकसान पहुंचा सकते हैं। हम यूपी की जंग जीतकर केंद्र की जंग जीतेंगे। चुनाव में गठबंधन पर उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है सभी पार्टियां एक हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्क ने दिल्ली में एक युवती की हत्या और दुष्कर्म के मामले को उठाते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। कहा कि सिविल डिफेंस में काम करने वाली युवती के साथ जघन्य अपराध हुआ है। इसकी न्यायिक जांच कराकर पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

सांसद लिखकर लाए थे बिंदुवार मुद्दे
बयानबाजी पर विवादों में घिर चुके सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क मंगलवार को प्रेसवार्ता में उन बिंदुओं को लिखकर लाए थे, जिन पर उन्हें बोलना है। वह उससे ज्यादा कुछ नहीं बोले। जबकि, इससे पहले वह बेबाकी से बोलते रहे हैं। पिछले दिनों तालिबान पर बयान देने वह भाजपा नेता ने उन पर राजद्रोह की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed