{"_id":"5f4561ee8ebc3e3cc54381be","slug":"notice-to-jins-factory-in-sambhal-sambhal-news-mbd360366482","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमिकल युक्त पानी उगलने वाले वाशिंग प्लांट की जांच करने पहुंची टीम, बंद करने का नोटिस दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैमिकल युक्त पानी उगलने वाले वाशिंग प्लांट की जांच करने पहुंची टीम, बंद करने का नोटिस दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। असमोली विकास खंड क्षेत्र के गांव दबोई खुर्द में चल रहे अवैध वाशिंग प्लांट की जांच करने के लिए जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम पहुंची। दरअसल इस वाशिंग प्लांट की शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी। जिसमें कहा था कि जींस का वाशिंग प्लांट केमिकल युक्त जहरीला पानी उगल रहा है। इस पानी से कई पशु और तालाब की मछलियों की मौत हो गई। साथ ही ग्रामीण भी बीमार होने लगे हैं। इसी क्रम में जांच की गई।
मंगलवार की दोपहर गांव दबोई खुर्द में चल रहे अवैध वाशिंग प्लांट पर जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम जांच करने पहुंची। टीम ने दस्तावेज मांगे तो संचालक नहीं दिखा सका। टीम ने प्लांट बंद करने के लिए नोटिस जारी कर दिया है।
दरअसल इस प्लांट में जींस पर वाशिंग यानी जींस पर रंग किया जाता है। रंग के बाद जो पानी बचता है और बहता हुआ प्लांट से निकलता है वह केमिकल युक्त होता है। इस केमिकल युक्त पानी से प्रदूषण फैल रहा है। इसी क्रम में गांव निवासी मुजीबुर्रहमान ने जिलाधिकारी को शिकायत की थी। जिसमें पशु, पक्षी व मानव जीवन के लिए खतरा बताया था। इसका संज्ञान लिया गया और जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई। अब प्लांट को बंद करने के लिए नोटिस दिया है। यदि प्लांट बंद नहीं हुआ तबो कार्रवाई की जाएगी।