फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Notice to former village head and secretary in irregularities of five and a half lakh rupees

सवा पांच लाख रुपए की अनियमितता में पूर्व ग्राम प्रधान व सचिव को नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Notice to former village head and secretary in irregularities of five and a half lakh rupees
बहजोई। ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में करीब सवा पांच लाख रुपए की अनियमितता के आरोप में पूर्व ग्राम प्रधान व सचिव को डीएम की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मामला विकासखंड असमोली की ग्राम पंचायत शाहपुर सोत का है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि बीते दिनों विकासखंड असमोली की ग्राम पंचायत शाहपुर सोत के ग्रामीणों की ओर से शिकायत की गई थी कि ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता बरतते हुए सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। पूरे मामले में जिला विकास अधिकारी व सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके अलावा तकनीकी मूल्यांकन के लिए सहायक अभियंता नलकूप खंड चंदौसी को भी जांच कर आख्या उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जांच अधिकारियों की आख्या मिलने पर सामने आया कि ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में सीसी टाइल्स निर्माण व रंगाई-पुताई कार्य समेत पक्की सड़कों, खड़ंजा व शौचालय निर्माण में अनियमितता बरतते हुए सरकारी धनराशि का दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016-17 से 2020-21 तक 14 वें तथा 15 वें वित्त आयोग की धनराशि से कराए गए विकास कार्यों में 66 हजार 300 रुपए तथा वर्ष 2018-19 में निर्मित कराए गए शौचालयों में 4 लाख 60 हजार 800 रुपए की धनराशि का दुरुपयोग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि विकास कार्यों व शौचालयों के निर्माण में 5 लाख 27 हजार 100 रुपए के दुरुपयोग में ग्राम पंचायत शाहपुर सोत के पूर्व प्रधान मुकेश समेत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed