फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Non-bailable warrant issued against the Chief Manager for not giving the surrender value of the policy

पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू न देने पर मुख्य प्रबंधक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 01:36 AM IST
सार

जीवन बीमा पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू न देने पर उपभोक्ता फोरम ने लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के मुख्य प्रबंधक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। वर्ष 2017 में प्रथमा बैंक की समस्त ऋण की अदायगी कर दी। इसके बाद बजाज एलाइंस लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से उनके द्वारा क्रय की गई पॉलिसी सरेंडर कर सरेंडर वैल्यू दिए जाने की मांग की जिस पर कंपनी ने यह कहकर मना कर दिया गया कि आपकी पॉलिसी प्रथमा बैंक में बंधक है, जबकि उनके द्वारा नोड्यूज प्रमाण पत्र भी दिखाया गया।

विज्ञापन
Non-bailable warrant issued against the Chief Manager for not giving the surrender value of the policy

विस्तार

जीवन बीमा पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू न देने पर उपभोक्ता फोरम ने लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के मुख्य प्रबंधक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। मामले की सुनवाई सात अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन

बहजोई के निवासी सचिन गोयल ने प्रथमा बैंक शाखा मऊ से भवन निर्माण के लिए वर्ष-2005 में दो लाख रुपये का ऋण लिया। जिसकी सुरक्षा के लिए प्रतिभूति के रूप में उन्होंने बजाज एलाइंस लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से एक जीवन बीमा पॉलिसी क्रय करके जमा की। वर्ष 2017 में प्रथमा बैंक की समस्त ऋण की अदायगी कर दी। जिसके बाद नोड्यूज प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया। इसके बाद बजाज एलाइंस लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से उनके द्वारा क्रय की गई पॉलिसी सरेंडर कर सरेंडर वैल्यू दिए जाने की मांग की जिस पर कंपनी ने यह कहकर मना कर दिया गया कि आपकी पॉलिसी प्रथमा बैंक में बंधक है, जबकि उनके द्वारा नोड्यूज प्रमाण पत्र भी दिखाया गया। अधिवक्ता लव मोहन वार्ष्णेय के माध्यम से यह मामला जिला उपभोक्ता आयोग में जा पहुंचा। जिसके बाद बीमा पॉलिसी के अंतर्गत जमा की गई प्रीमियम धनराशि ब्याज सहित परिवादी को अदा करने के आदेश दिए लेकिन फिर भी कंपनी ने पॉलिसी धारक को धनराशि नहीं दी। अब इस मामले में मुख्य प्रबंधक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed