फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Nomination for District Planning Committee members, 25 will be voted

Sambhal News: जिला योजना समिति के सदस्यों के लिए हुए नामांकन, मतदान 25 को होगा

Sun, 18 Jun 2023 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 18 Jun 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Nomination for District Planning Committee members, 25 will be voted
संभल। जिला योजना समिति के सदस्यों के लिए नामांकन पत्र शनिवार को दाखिल किए गए। शाम चार बजे के बाद इन नामांकन पत्र की जांच हुई। सभी पत्र वैध पाए गए हैं। अब 25 जून को मतदान किया जाना है। जिले के आठ निकायों से आठ सदस्य चुने जाने हैं। प्रत्येक निकाय से एक सदस्य का चुनाव जिले के आठ निकायों में निर्वाचित हो चुके 151 सदस्य मतदान करेंगे। जो सदस्य जिला योजना समिति में निर्वाचित किए जाने हैं। उसमें दो पद अनारक्षित वर्ग, दो पद अनारक्षित वर्ग महिला, एक पद अनुसूचित जाति, एक पद अनुसूचित जाति महिला, एक पद अन्य पिछड़ा वर्ग और एक पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला का है। इन पदों के लिए बहजोई स्थित कलेक्ट्रेट में 19 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। जो जांच में वैध पाए गए हैं। संभल नगर पालिका परिषद की सभासद चंचल ने अन्य पिछड़ा वर्ग महिला में नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस पद के लिए एक ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ है। जो चंचल ने किया है। इससे तय हो गया है कि 21 जून को नाम वापसी के दिन ही चंचल निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दी जाएंगी। जिलाधिकारी/निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि 25 जून को सुबह 8 बजे से दोपहर तीन बजे तक कलेक्ट्रेट परिसर बहजोई में मतदान होगा। मतगणना 25 जून की दोपहर 3 बजे से शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed