फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Nomination for all posts will be done in the bar room of the court on February 4 and 5.

चार व पांच फरवरी को न्यायालय के बार रूम में होगा सभी पदों पर नामांकन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Nomination for all posts will be done in the bar room of the court on February 4 and 5.
चंदौसी। एल्डर कमेटी ने चंदौसी बार एसोसिएशन के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार को एल्डर कमेटी के चेयरमैन रामप्रकाश शर्मा ने बताया कि सोमवार को अधिवक्ताओं की सूची का प्रकाशन किया गया। एक फरवरी को जिन अधिवक्ताओं को कमेटी द्वारा मतदान का अधिकार दिया गया है, उस सूची का प्रकाशन किया जाएगा। दो फरवरी को अधिवक्ताओं की वैध मतदाता सूची पर यदि किसी अधिवक्ता को आपत्ति हो, तो शाम चार बजे तक आपत्ति ली जाएगी। तीन फरवरी को आयी आपत्ति का निस्तारण सुबह ग्यारह बजे से दोपहर दो बजे तक किया जाएगा। आपत्ति के लिए अधिवक्ता उपस्थित होकर अपनी आईडी व शपथ पत्र लाएगा। इसके उपरांत फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। चार व पांच फरवरी को न्यायालय के बार रूम में सभी पदों पर सुबह ग्यारह बजे से शाम तीन बजे तक आवेदन लिए जाएंगे।

प्रत्याशी व्यक्तिगत रूप से प्रस्तावक व अनुमोदक के साथ उपस्थित होगा। सात फरवरी को सुबह ग्यारह बजे से दोपहर एक बजे तक नामांकन पत्रों की जांच, इसके बाद डेढ़ बजे से तीन बजे तक नामवापसी की प्रक्रिया होगी। यदि आवश्यक हुआ तो 17 फरवरी को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे बार रूम में नामांकन होगा। मतदान के समय कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। इस अवसर पर एल्डर कमेटी के चेयरमैन रामप्रकाश शर्मा, सदस्यों में मोहम्मद सगीर सैफी, हरीश कुमार अरोरा, सुरेश कुमार अग्रवाल, कृष्णौतार शर्मा, निवर्तमान अध्यक्ष राजेश कुमार यादव व निवर्तमान सचिव सुनील कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed