फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Noida Pari Chowk beats Bareilly by eight wickets in All UP Challenge Cup

Sambhal News: ऑल यूपी चैलेंज कप में नोएडा परी चौक ने बरेली को आठ विकेट से हराया

Fri, 23 Feb 2024 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 23 Feb 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Noida Pari Chowk beats Bareilly by eight wickets in All UP Challenge Cup
विज्ञापन

बहजोई। ऑल यूपी चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नोएडा परी चौक की टीम ने बरेली को आठ विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। वहीं बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 67 रन बनाकर नोएडा के बल्लेबाज मोहित भाटी को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। वहीं क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक मुकाबला देखने के लिए मैदान पर दर्शकों की भीड़ रही।
बृहस्पतिवार को नगर के बड़ा मैदान पर बरेली की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इसको लेकर बरेली की टीम ने निर्धारित 20 ओवर खेलते हुए 4 विकेट गंवाकर 167 रन बनाए। टीम के लिए बल्लेबाज अभिषेक ने 47 व अनुज ने 42 रन का योगदान किया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी पारी में मैदान पर खेलने उतरी नोएडा परी चौक की टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर लक्ष्य का पीछा करते हुए 15.5 ओवर में 2 विकेट खोकर 168 रन बना दिए। इस प्रकार नोएडा की टीम ने बरेली को 8 विकेट से हराकर दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच पर जीत हासिल कर ली। नोएडा की ओर से बल्लेबाज मोहित भाटी ने 67 व अजय शर्मा ने 44 रन बनाए। वहीं मैन ऑफ द मैच का खिताब पाने वाले बल्लेबाज मोहित भाटी को पुरस्कार दिया गया। अंपायर तरुण कुमार व बब्लू मास्टर रहे। कमेंट्री सुशील कुमार शर्मा छोटू ने तथा स्कोरिंग राजू शर्मा ने की। आयोजक नवदीप बंटी व मोहित गौड़ समेत कमेटी के अन्य पदाधिकारियों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article