फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   no work in Pradhan Mantri Adarsh Gram Yojana

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना कागजों तक सीमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
no work in Pradhan Mantri Adarsh Gram Yojana
संभल। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के लिए जिले के संभल, पवांसा और बनियाखेड़ा विकास खंडों में 20 गांव चयनित किए गए थे। चयनित किए गए 20 गांवों में अब तक कोई विकास कार्य नहीं किया गया। अब 49 गांव फिर चयनित किए गए हैं। इस योजना के अंतर्गत चयनित गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सफाई और आवासीय योजनाओं समेत कई काम किए जाने थे लेकिन बजट का अभाव रहा और योजना कागजों में ही सिमट कर रह गई।
विज्ञापन

चयनित गांवों में विकास कार्य किए जाने के लिए कमेटी से लेकर कर्मचारियों का प्रशिक्षण तक करा दिया गया था। बजट आया नहीं और कार्य कराए नहीं जा सके। अब 49 गांव 2020-21 सत्र के लिए चयनित किए गए हैं। चयनित किए गए 20 गांवों की काया पलटने के लिए ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में कमेटी बन गई थी।
विज्ञापन

इस कमेटी में ब्लॉक के अधिकारी भी शामिल थे। जिस कमेटी को कार्य कराने थे उनका प्रशिक्षण भी करा दिया गया था लेकिन बजट नहीं आने के कारण कार्य नहीं कराए गए। नए सत्र में 49 गांवों को फिर से चयनित किए गए हैं। अब जिले में 69 गांवों में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत काम किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह गांव किए गए हैं चयनित
संभल ब्लॉक- पोटा, खग्गुपुरा, ईसापुर सुनवारी, कमालपुर सराय, रसूलपुुर सराय, रिठाली, अतौरा, ईसापुर सानी, ततारपुर मजरा, बटौआ, ऐंचबाड़ा डींगर, खाबरी भोला, बहाउद्दीनपुर, ततारपुर रोड, रजाकपुर, नगलिया कामगार, अख्तियारपुर तगा, गुलालपुर, अल्लीपुर निकट मन्नीखेड़ा।
असमोली ब्लॉक- मुरठला दुगावर, मलकपुर, सेवापुर, ढाक शहीद, खेमपुर, मछरिया, भूड़ा बेगमपुर, धारंगपुर, दरियापुर बंद, सेलमी।
बनियाखेड़ा ब्लॉक- पथरा, पतरौआ, बेहटासाहू, पथरा, सराय सिकंदर, पचाक, अकबरपुर चितौरी, रसूलपुर कैली, खटैटा, धर्मपुर कुरैया, कंधरी, आलमपुर कुडिया, भाटौर, आदमपुर, बाकरपुर बहतरी।
पवांसा ब्लॉक- अफजलपुर डरौली, हिंडौली, ताहरपुर सिमरौआ, ढकारी, फाजलपुर निकट हिंडौली, कुकेटा, कासमपुर जगरूप,पहलादपुर, कादरपुर, कनेटा निकट दहेली, करनपुर कायस्त, नरियावली, अंजर ऐंजरी।

रजपुरा ब्लॉक- हरदासपुर, भौपतपुर, दुपटा खुर्द पटटी रामसहाय, कहरोला गर्वी।
जुनावई ब्लॉक- हिमांयूपुर, हरगोविंदपुर।
बहजोई ब्लॉक- बहजोई देहात, ढकारी निकट बहजोई, मंडनपुर।
गुन्नौर ब्लॉक का गांव बिचपुरी भूूड़ व बिलारी का गांव दारनी शामिल हैं।
चयनित गांवों में इन बिंदुओं पर किए जाने थे काम
पेयजल और स्वच्छता
शिक्षा
स्वास्थ्य और पोषण
समाज सुरक्षा
ग्रामीण सड़कें और आवास
बिजली और स्वच्छ पानी
वित्तीय समावेश
डिजिटलीकरण
जीवन यापन और कौशल विकास
जो गांव चयनित किए गए थे, उसके लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण करा दिया था लेकिन कोरोना काल में बजट मिला नहीं इसलिए चयनित गांवों में काम नहीं हो सका। अब 49 गांवों की सूची मिली है। अब जिले में 69 गांवों में प्रधानमंत्री आदर्श विकास ग्राम योजना में काम कराए जाएंगे।
शैलेंद्र कुमार गौतम, जिला समाज कल्याण अधिकारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed