फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   no social distence in sambhals market

संभल में बाजार खुलते ही सोशल डिस्टेंसिंग की हुई अनदेखी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
no social distence in sambhals market
बसंभल। लॉकडाउन अवधि के बाद सशर्त राहत मिलने पर बाजारों में रौनक तो लौटी है लेकिन इस रौनक के दौरान लापरवाही की गई। बाजार पहुंचे लोगों ने नियमों को ताख पर रख दिया। पालन नहीं किया गया और खतरे की ओर बढ़ते रहे। व्यापारियों ने भी पालन के लिए कोई पहल नहीं की। सवाल उठता है कि ऐसे में संक्रमण को कैसे हराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार लोगों को जागरूक बने रहना चाहिए। जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह सात बजे से बाजार खुले तो रौनक सी दिखाई दी, लेकिन इस रौनक में उस समय लापरवाही नजर आई जब लोगों ने एक दूसरे से दूरी नहीं बनाई और भीड़ की शक्ल में एकत्र हो गए। इससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया। जबकि शासन की ओर से सशर्त बाजार खोले जाने की अनुमति दी है। लापरवाही बरतने वाले लोगों के लिए उस समय मुश्किल हो जाएगी जब संक्रमित मरीज बढ़ने लगेंगे। क्योंकि शासन की ओर से स्पष्ट आदेश हैं कि जहां 600 से ज्यादा सक्रिय मरीज सामने आएंगे वहां पाबंदी बढ़ा दी जाएगी। इस आदेश के बाद भी न व्यापारी पालन करा रहे हैं और न लोग जागरूक बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed