{"_id":"5ea86fe38ebc3e907149b29c","slug":"no-social-distence-in-sambhal-sambhal-news-mbd347533882","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल में नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, जुटी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल में नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, जुटी भीड़
विज्ञापन
संभल के सिरसी में बैंक शाखा के बाहर सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाती भीड़।
- फोटो : SAMBHAL
संभल। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित बैंक व सरकारी कार्यालयों में सामाजिक दूरी का उल्लंघन हो रहा है। बैंक से लेकर आपूर्ति कार्यालय तक भीड़ ही भीड़ नजर आ रही है। पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में उल्लंघन हो रहा है। यह उल्लंघन उस समय हो रहा है जब जिले के पांच स्थान हॉट स्पॉट सील कर दिए गए हैं और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ी है। जागरूकता की कमी लोगों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है।
संक्रमण तेजी से फैल सकता है। मंगलवार को सिरसी स्थित बैंक में काफी भीड़ नजर आई। काफी संख्या में लोग रुपये निकालने के लिए खड़े दिखाई दिए। सामाजिक दूरी का पालन किसी की ओर से नहीं किया गया। जबकि यह भीड़ संक्रमण को बढ़ावा दे रही है। यही हाल संभल के आपूर्ति कार्यालय का नजर आया।
राशन कार्ड बनवाने के लिए लोग उमड़ पड़े। यह उल्लंघन उस समय हुआ जब आपूर्ति निरीक्षक व पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद थे। आपूर्ति निरीक्षक और पुलिस कर्मी की जिम्मेदारी थी कि वह लोगों के बीच सामाजिक दूरी बनवाते पर ऐसा नहीं हुआ। जबकि यह लापरवाही बेहद खतरनाक हो सकती है।