फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   no guard on atm of sambhal

एटीएम की सुरक्षा रामभरोसे, कही गार्ड नहीं तो सीसीटीवी कैमरे बंद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
no guard on atm of sambhal
संभल के सरायतरीन में वाटर कूलर व सरकारी हैंडपंप खराब पड़े हुए। - फोटो : SAMBHAL
चंदौसी। चंदौसी में एटीएम की सुरक्षा रामभरोसे है। आधे से अधिक एटीएम पर सशस्त्र सुरक्षा गार्ड नहीं है। यह किसी को नहीं पता, कितने एटीएम में सीसीटीवी कैमरे चल रहे है और कितनों में बंद पड़े हैं। बिना सुरक्षा कभी भी संभल में हुई एटीएम चोरी की घटना घट सकती है। लेकिन न तो बैंक प्रबंधन को चिंता है और न ही एटीएम संचालक एजेंसी को। घटना के बाद भी सबक लेने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

चंदौसी नगर क्षेत्र में विभिन्न बैंकों और एजेंसियों के 23 एटीएम है। रविवार को की गई पड़ताल में सामने आया कि इनमें से 11 बैंकों पर गार्ड ही नहीं हैं। सीसीटीवी कैमरे कितनों में संचालित है और कितने बंद है, इसका कोई पता नहीं हैं। इनमें से बैंक के पास बने कुछ एटीएम ऐसे है, जहां पर सुरक्षा गार्ड दिन के समय रहते है, पर बैंक बंद होने के बाद रात का गार्ड नहीं रहते हैं। ऐसे में एटीएम की सुरक्षा भगवान भरोसे रहती है। संभल में पुलिस पहरे से चंद कदम दूर एटीएम को गैस कटर से काटकर 12 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली गई। सुरक्षा के अभाव में चंदौसी में कभी भी संभल जैसी बड़ी घटना घट सकती है।
विज्ञापन

यहां नहीं मिले गार्ड। रविवार को पड़ताल में रामस्वरूप रोड स्थित एसबीआई एटीएम, सिंडीकैंट बैंक एटीएम, चर्च के पास आईसीआईसी बैंक एटीएम, जारई गेट स्थित पीएनबी एटीएम, मालवीय चौक स्थित एक्सिस बैंक एटीएम पर सुरक्षा गार्ड नहीं थे। इनके अलावा मुंसिफ रोड स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक एटीएम, बैंक ऑफ इंडिया बैंक एटीएम, गऊशाला रोड एसबीआई बैंक के एटीएम रविवार को बंद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक व एटीएम की सुरक्षा नियमित रूप से चैकिंग की जा रही है। साथ ही बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिये गए है, तो वह अपने बैंकों के एटीएम पर सुरक्षा गार्ड तैनात करें। जहां तैनात नहीं है, उसकी जानकारी कर सुरक्षा सुनिश्चित कराई जाएगी।
अशोक कुमार, सीओ चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed