फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   no enemy from bahjoi and chandausi

‘सांसद जी चंदौसी और बहजोई से बैर नहीं’

Sat, 14 Apr 2018 01:51 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Sat, 14 Apr 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
no enemy from bahjoi and chandausi
जिला मुख्यालय के मुद्दे पर बैठक में विचार रखते सांसद। - फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय संघर्ष समिति की बैठक तरीन परिसर चौधरीसराय में हुई। भाजपा सांसद सत्यपाल सैनी पहुंचे। समिति के कार्यकर्ताओं ने उनके संभल के मुद्दे उठाए। मुशीर खां तरीन, डा. नाजिम, मुअज्जम खां, डा. यूसी सक्सेना, वैद्य सत्यप्रकाश रस्तोगी, सय्यद असलम ने गंभीर मसलों पर उनका ध्यान दिलाया। सांसद ने सबको  सुना और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


 इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि संभल तहसील को जनपद मुरादाबाद में शामिल करा दिया जाए। क्योंकि हम पुराने घर में लौटना चाहते हैं। चंदौसी या बहजोई से हमें बैर नहीं। चाहें जिला के नाम भी चंदौसी या बहजोई रख दें या फिर कमिश्नरी घोषित कर दें।
विज्ञापन


हमारा कोई विवाद नहीं है। इसी मौके पर वक्ताओं ने संभल में रोडवेज डिपो, मेरिज हाल, चंदौसी चौराहा, चौधरी सराय चौराहे पर सार्वजनिक शौचालय निर्माण कराने की मांग की। रिंग रोड निर्माण में देरी का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में कमांडर अली, हाजी एहसान, केके मिश्रा, महावीर सिंह यादव, मुअज्जम खां, यासीन अंसारी, अमान खां, शफीकुर्रहमान बरकाती, हाजी बब्बू, इनामुर्रहमान खां, फारुख जमाल एडवोकेट, यूसुफ तुर्की, कौशल वार्ष्णेय आदि रहे। अध्यक्षता सुल्तान मुहम्मद खां कलीम ने तथा संचालन डा. रशीक अनवर ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed