फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   no bag reached on wheat purchasing center

नौ दिन बाद भी क्रय केंद्रों पर नहीं बारदाना, इंचार्ज मिले गायब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
no bag reached on wheat purchasing center
चंदौसी। ई-पॉस मशीन से गेहूं की खरीद कर पारदर्शिता बरतने के शासन-प्रशासन के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। गेहूं क्रय केंद्रों के संचालन के नौ दिन बाद जिले में मात्र 11 ई-पॉस मशीन पहुंची हैं। शेष मशीन कब पहुंचेगी, इसकी जानकारी जिम्मेदाराें को नहीं है। आधी अधूरी व्यवस्था और बारदाने की कमी के बीच केंद्रों का संचालन जारी है। अंगूठा लगाकर गेहूं खरीदने के दावों के बीच मैनुअल ही किसानों का गेहूं खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन

संभल जनपद में एक अप्रैल से गेहूं खरीद के लिए क्रय केंद्र संचालित कर दिए गए थे। वर्तमान में 71 केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं। शासन-प्रशासन का दावा था कि गेहूं की खरीद ई-पॉस मशीन से होगी। पंजीकरण कराने वाले किसान को ई-पॉस मशीन पर अपना अंगूठा लगाना होगा, इसके बाद ही वह गेहूं की बिक्री कर पाएगा।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से क्रय केंद्रों पर जिले में गेहूं की आवक शुुरू हो गई थी। ई-पॉस मशीन न होने पर इंचार्जों ने मैनुअल ही किसानों से पंजीकरण रसीद लेकर गेहूं की खरीद शुरू कर दी है। केंद्र संचालन होने के नौ दिन बाद शुक्रवार को संभल जनपद के शासन से 11 ई-पॉस मशीन भेजी गई। अभी 60 केंद्र संचालकों को मशीन नहीं मिली है। अधूरी व अव्यवस्थाओं के बीच गेहूं की खरीद जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed