{"_id":"588e3f7a4f1c1b844fe807e5","slug":"nirbhik-hokar-vote-kren-dabangon-se-katai-n-ghabrayen","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्भीक होकर वोट करें, दबंगों से कतई न घबराएं ः कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्भीक होकर वोट करें, दबंगों से कतई न घबराएं ः कमिश्नर
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Mon, 30 Jan 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
सेराघाट में मतदाता जागरूकता रैली निकालते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य अतिथि कमिश्नर एल वेंक्टेश्वर लू ने लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने लोगों से भयमुक्त होकर मतदान करने का आह्वान किया। साथ ही मतदान का महत्व बताया। सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कहा कि अगर कहीं कोई दबंग मतदान में बाधा डालने की धमकी देता हो तो घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन की मदद लें। पुलिस को अवगत कराएं। कार्रवाई होगी।
कमिश्नर एल वेंक्टेश्वर लू ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को मतदान करना चाहिए। मतदान से देश और प्रदेश की सरकार बनती है। आप अपनी उम्मीदों की सरकार को निष्पक्ष मतदान से बना सकते हैं। कहा कि 15 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान में निष्पक्ष होकर मतदान करें। इस मौके पर एडी बेसिक भगवत पटेल, खंड शिक्षा अधिकारी बबिता सिंह, ग्राम प्रधान रोहताश, मोहर सिंह, त्रिलोक त्यागी, तनय शर्मा, विकास उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। संचालन अशोक त्यागी ने किया। प्रधानाचार्य उमाशंकर गर्ग ने कार्यक्रम को बेहतर तरीके से संपन्न कराया। प्रबंधक प्रेमराज त्यागी की उपस्थिति अहम रही। आसपास के गांवों के मतदाता भी शामिल हुए।
वोट एक बीज है, जैसा बोओगे वैसा काटोगे ः लू
बबराला(ब्यूरो)।मतदाता जगारुकता अभियान(स्वीप) कार्यक्रम में शिक्षा और आपूर्ति विभाग के लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। मंडलायुक्त ने लोगों को वोट के लिए भावनात्मक दृष्टि से जागरूक करने के फार्मूले बताए। सभी ने मतदान में शत प्रतिशत भागीदारी की शपथ ली।
विज्ञापन
कस्बे के बाबूराम सिंह इंटर कालेज में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में मंडलायुक्त एल वेंक्टेश्वरलू ने कहा कि हर ग्राम पंचायत में स्वीप के तहत समिति कार्य करे और मतदाताओं के वोट न करने की वजह का पता लगाएं। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को बताया जाए कि वोट एक बीज है। अगर अपनी खेती में बीज बोओगे तो फसल काटोगे नहीं तो लोकतांत्रिक देश में आपका कोई महत्व नहीं रहेगा।
जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने सभी को मतदान करने की शपथ दिलाई। एसडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने कहा हि वोट का मूल्य समझो, मूल्यवान बनो। संचालन राजाराम यादव ने किया। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार, बीईओ राजेश यादव, श्रीराम सक्सैना, गंगाराम यादव, हरिभगवान सक्सैना, राधेश्याम, दिपेंद्र यादव, कालाराम यादव, अतर सिंह आदि मौजूद रहे।