{"_id":"66d3a1adce9cd8c4eb0bed64","slug":"nirankush-daggamari-carrying-up-to-12-passengers-in-e-rickshaw-and-17-passengers-in-tempo-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-113875-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: निरंकुश डग्गामारी, ई-रिक्शा में 12 और टेंपो में ढो रहे 17 तक सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: निरंकुश डग्गामारी, ई-रिक्शा में 12 और टेंपो में ढो रहे 17 तक सवारी
Sun, 01 Sep 2024 04:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
संभल। जिले में डग्गामार वाहनों पर अंकुश नहीं है। व्यवस्था की लापरवाही का खामियाजा लोगों को चुकाना पड़ता है। हादसों के बाद जिम्मेदार औपचारिकता पूरी करने के लिए अभियान चलाते हैं लेकिन यह अभियान कुछ दिनों में ही ठंडे बस्ते में चले जाते हैं। लिहाजा फिर से व्यवस्था बेपटरी नजर आती है। ऑटो से लेकर ई-रिक्शा तक मानक के विरूद्ध यात्रियों को सवार कर दौड़ते दिखाई पड़ते हैं।
शनिवार को जिले में कई स्थानों पर इस तरह की लापरवाही सामने आई। कहीं ऑटो में यात्री खचाखच भरे दिखाई दिए तो कहीं ई-रिक्शा में 12 यात्री तक सवार नजर आए। ऑटो में छह यात्रियों की जगह 16 से 18 यात्री तक सवार दिखाई दिए। इसी तरह ई-रिक्शा में चार यात्री सवार किए जा सकते हैं। लेकिन 12 यात्री तक सवार दिखाई पड़ जाते हैं। स्कूली बच्चे भी इस तरह से ही बैठे दिखाई देते हैं। शुक्रवार को इसी तरह की लापरवाही के चलते ऑटो चालक समेत तीन लोगों की सड़क हादसे में जान चली गई। जिस ऑटो में कार ने टक्कर मारी है। उसमें 17 यात्री सवार थे। चंदौसी में बदायूं चुंगी से टेंपो का संचालन बिलारी रूट पर होता है। इसी रूट पर हादसा हुआ है। शनिवार को भी इस रूट पर अंकुश लगा दिखाई नहीं दिया।
कोट
शनिवार से ही कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को जिलेभर में अभियान चलाकर ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जो नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
जेपी गुप्ता, एआरटीओ, प्रवर्तन, संभल।
0000000000000
कोट
शनिवार को तीन अवैध टैक्सी सीज की हैं। 12 टेंपो के चालान किए हैं। इसी तरह की कार्रवाई लगातार की जाएगी। नियमों का पालन कराया जाएगा।
अनुज मलिक, प्रभारी, यातायात पुलिस, संभल।