फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Nine people arrested for organising cockfights

Sambhal News: रीठ बाजार में मुर्गा लड़ाई करा रहे नौ लोग गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Nine people arrested for organising cockfights
चंदौसी। थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव रीठ के पशु बाजार में सोमवार को पुलिस ने मुर्गों को लड़ाकर हारजीत करने के मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 50880 रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम समेत अन्य संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम थाना पुलिस को दोपहर करीब दो बजे सूचना मिली कि कुछ लोग गांव रीठ के पशु बाजार में हारजीत में मुर्गा लड़ा रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर मुर्गा लड़ा रहे लोगों को पकड़ लिया। नौ लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले आई। इनके पास से 18 मुर्गे व 50880 रुपये बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम फहीम निवासी फतेहउल्ला सराय थाना संभल, तुषार पाल इंद्रा कॉलोनी, चन्दौसी, सुभाष मोहल्ला फराहसान थाना शाहबाद जनपद रामपुर, यासीन निवासी ग्राम आसफपुर थाना फैजगंज बेहटा जनपद बदायूं, प्रमोद निवासी बसंत विहार कॉलोनी थाना कटघर, जनपद मुरादाबाद, जान मोहम्मद निवासी मोहल्ला गढ़ी थाना शेरगढ़ जनपद बरेली, इशरत निवासी ग्राम जवाहरपुर थाना शेरगढ़ जनपद बरेली, मुन्ने निवासी माखन खेड़ा थाना कैमरी जनपद रामपुर, नदीम निवासी मोहल्ला फतेहउल्ला सराय थाना संभल थे। पुलिस ने सभी के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed