{"_id":"681bad9d8119236b760e3187","slug":"nine-days-before-marriage-the-young-man-lured-the-girl-and-took-her-away-sambhal-news-c-204-1-chn1003-119856-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: शादी से नौ दिन पहले युवती को बहला फुसलाकर ले गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: शादी से नौ दिन पहले युवती को बहला फुसलाकर ले गया युवक
Thu, 08 May 2025 12:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 08 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव में एक युवक युवती की शादी से नौ दिन पहले बहला फुसलाकर ले गया है। वहीं इसको लेकर पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एक गांव निवासी युवती की 13 मई को बरात आनी थी, जबकि युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं इसके चलते गांव का युवक युवती को चार मई को बहला फुसलाकर ले गया। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर गांव के ही युवक राजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
रंजिश चलते घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में तीन के खिलाफ केस
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव दबथरा हरकिशन गांव के रहने वाली पिंकी पत्नी सत्यवीर सिंह ने गांव के तीन लोगों पर घर में घुसकर गाली गलौज एवं मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं महिला ने बताया बीते दिन शाम चार बजे करीब वह घर में अकेली थी। तभी रंजिश के चलते गांव के प्रेमपाल, ओमपाल, प्रशांत कुमार सहित तीनों लोग घर में घुस आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुन कर मोहल्ले के लोग आ गए। जिससे हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। वहीं थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।