{"_id":"677453f3a85ae559bf0174d2","slug":"new-year-was-welcomed-with-enthusiasm-excitement-and-gaiety-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-117901-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: उमंग, उत्साह और उल्लास के साथ हुआ नववर्ष का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: उमंग, उत्साह और उल्लास के साथ हुआ नववर्ष का स्वागत
Wed, 01 Jan 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
संभल में नववर्ष के जश्न पर डांस करती महिलाएं। संवाद
संभल। साल 2024 की विदाई और 2025 का स्वागत धूमधड़ाके के साथ हुआ। मंगलवार रात 12 बजते ही संभल में युवा खुशी में उझल पड़े। मस्ती के बीच हैप्पी न्यू ईयर का शोर सुनाई दिया। शहर के होटल व रेस्टोरेंट में पार्टियों का दौर चलता रहा। जगह-जगह आतिशबाजी का नजारा देखने को मिला। लोगों ने एक दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दीं।
नए साल के आगमन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह रहा। 31 दिसंबर की रात 12 बजते ही नए साल का धमाल शुरू हो गया, जो रातभर जारी रहा। शहर के होटल-रेस्टोरेंट में विशेष तैयारियां की गई थीं। नए साल के स्वागत को लेकर होटल व रेस्टोरेंट में लोगों को पार्टी देने के साथ ही जायकेदार खाना भी परोसा गया। उधर, जगह-जगह डीजे पर चले रहे फिल्मी गानों पर युवा व अन्य वर्ग के लोग थिरकते नजर आए। रंग-बिरंगी लाइट, गुब्बारे की सजावट ने इसे और भी आकर्षक बनाया। नए साल को लेकर युवा वर्ग में खासा उत्साह देखा गया। रातभर लोग नए साल के जश्न में डूबे रहे। चारों ओर उत्साह और खुशी का माहौल रहा।
रात 12 बजते ही फिजा में गूंजा हैप्पी न्यू ईयर, हर तरफ जश्न का माहौल
चंदौसी।
मंगलवार शाम से ही लोग नववर्ष का जश्न मनाने में लग गए। होटल व रेस्टोरेंटों को रंगबिरंगी लाइटों व गुब्बारों से सजाया गया। जहां पहुंचकर लोगों ने जमकर मस्ती की। रात 12 बजते ही आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया। एहतियातन पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन
2025 के स्वागत के लिए नगर के रेस्टोरेंटों व होटलों में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। फोटो शूट करवाने के लिए गैलरी बनाई गई। देर रात तक युवा व विवाहित जोड़े डीजे की धुन पर थिरकते रहे। उधर, दोपहर में बाजारों में भी काफी चहल पहल रही। गिफ्ट की दुकानों पर लोग उपहार खरीदते नजर आए। सोशल मीडिया पर भी लोगों एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई दी।
महिलाओं और बच्चों ने खेले गेम्स
चंदौसी।
विनायक गार्डन में भी नववर्ष का जश्न मनाया गया। महिलाओं ने सांस्कृतिक गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियां दी। तो वहीं बच्चों ने भी हाउजी गेम खेलकर मनोरंजन किया। बड़ों ने भी नए साल का जश्न रात 12 बजे केक काटकर मनाया। लोगों ने खूब मौज मस्ती की। इस दौरान अनूप मंगलम, ललित नंदन, अभय गोयल, आचल वार्ष्णेय, शुभ्रा अग्रवाल, राहुल कुमार सुमित अग्रवाल,पूजा वाष्र्णेय, सोनिका अग्रवाल, मनोज कुमार का सहयोग रहा।