फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Navratri: Temples resonate with the worship of Goddess Shailputri

नवरात्र : मां शैलपुत्री की आराधना से गूंजे मंदिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Navratri: Temples resonate with the worship of Goddess Shailputri
संभल के हल्लू सराय चामुंडा मंदिर में आरती करते महंत मुरली सिंह। साथ में भक्त। संवाद - फोटो : samvad
संभल। मां शैलपुत्री की आराधना के साथ सोमवार को घर-घर में शारदीय नवरात्र शुरू हो गए। सुबह-सवेरे ही महिलाओं ने घरों में घट स्थापना की और जोत जलाई। इसके बाद मंदिर पहुंची और पूजा अर्चना करके मत्था टेका। देवी मंदिरों में सुबह व शाम को दर्शन के लिए भीड़ लगी रही। माता के जयकारों से मंदिर गूंजते रहे तो देर रात तक भजन कीर्तन का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

प्राचीन तीर्थ वंश गोपाल कल्किधाम बेनीपुर चक के महंत स्वामी भगवत प्रिय ने बताया कि मान्यता है कि मां शैलपुत्री की शक्तियां अनंत हैं। इस दिन उपासना में योगी अपने मन को मूसलाधार चक्र में स्थित करते हैं और फिर यहीं से उनकी योग साधना का आरंभ होता है। शैलपुत्री का पूजन करने से मूसलाधार चक्र जाग्रत होता है। इससे अनेक प्रकार की उपलब्धियां प्राप्त होती हैं।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला हल्लूसराय स्थित चामुंडा देवी मंदिर में महिलाओं ने भजन कीर्तन करके मां की महिमा का गुणगान किया। देरशाम महाआरती की। बाद में माता का भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण कर व्रत पारायण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नवरात्र के शुरुआत से ही बाजारों में फलों और फूलों के दाम ने आसमान छू लिया है। नौ दिनों तक देवियों को भोग में फल और ही फूल ही अर्पित किए जाएंगे। लाजिमी ही ऐसे में आम जनता को इस महंगाई से परेशान होना पड़ेगा। बरेली सराय में सड़क किनारे फल विक्रेता अरविंद कुमार ने बताया कि सेब, अनार, संतरे और केले के दाम बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed